गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

None 2023-11-11 14:25:13
दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

अयोध्या । दीपावली (Diwali) की पूर्व संध्या पर प्रभु श्रीराम (Shri Ram) की नगरी अयोध्या (Ayodhya) में शनिवार को आस्था का समंदर हिलोंरे मारता दिखायी पड़ रहा है।

आज सुबह यहां धूमधाम से भगवान राम के चरित्र पर बनी 18 भव्य और दिव्य झांकियों की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। श्रीराम (Shri Ram) के जीवन पर आधारित झांकियों की ये शोभायात्रा अयोध्या (Ayodhya) के उदया चौराहे से राम कथा पार्क तक निकाली गयी। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आये कलाकारों ने शोभायात्रा के जरिए अपनी आस्था का भव्य प्रगटीकरण किया। भारत के सभी प्रमुख लोकनृत्यों की शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों पर जनता का हुजूम उमड़ पड़ा। जगह जगह झांकियों की आरती भी उतारी गई।

शाम को अपने आराध्य भगवान श्रीराम (Shri Ram) के स्वागत के उपलक्ष्य में यहां भव्य तरीके से दीपोत्सव मनाया जायेगा। विश्व में सबसे ज्यादा दीप प्रज्वलित करने का एक बार फिर नया कीर्तिमान बनेगा। दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे। सबसे अहम बात ये होगी कि प्रभु श्रीराम (Shri Ram) के राज्याभिषेक के दौरान दुनिया के 50 महत्वपूर्ण देशों के राजनयिक भी मौजूद रहेंगे।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

ये दीपोत्सव सभी को त्रेतायुग की याद दिलाता है, जब भगवान श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करके अयोध्या वापस लौटे थे। अयोध्या वासियों ने उनका जिस प्रकार से तब स्वागत सत्कार किया था। उसी प्रकार से आज यहां की सड़कों पर दिखाई दे रहा है।

गौरतलब है कि अयोध्या में निकाली गईं झांकिया पर्यटन विभाग एवं सूचना विभाग द्वारा बनाई गई हैं। इनमे सूचना विभाग की झांकियों में पुत्रेष्ठि यज्ञ एवं सबको सुरक्षा, भयमुक्त समाज, गुरूकुल शिक्षा एवं बच्चों का अधिकार, बेसिक शिक्षा, राम सीता विवाह एवं बेटियों के विवाह हेतु सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्था, अहिल्या उद्धार एवं मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालम्बन, 1090 एवं 1076 की सुविधा, पंचवटी/वन एवं पर्यावरण, रामेश्वरम सेतु एवं उप्र में पुलों का निर्माण, पुष्पक विमान एवं विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी, बेहतर वायु कनेक्टिविटी, केवट प्रसंग एवं समाज कल्याण, राम दरबार एवं बेहतर कानून व्यवस्था, शबरी-राम मिलाप एवं महिला कल्याण, लंका दहन एवं अपराधियों एवं भूमाफियाओं के विरुद्ध अभियान की झांकियां हैं।

इसी प्रकार पर्यटन विभाग की झांकियों में सातों अध्याय बाल काण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड, किष्किंधा काण्ड, सुन्दर काण्ड, लंका काण्ड व उत्तर काण्ड पर आधारित सात झांकियां तथा एक झांकी राम रथ थीम पर निकाली गई।

https://shahtimesnews.com/there-is-a-tradition-of-making-rangoli-along-with-the-worship-of-ganesh-lakshmi-on-diwali/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर