गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

क्राउन प्लाजा जयपुर तब्दील होकर बना इंटरकॉन्टिनेंटल जयपुर

None 2023-10-26 13:59:25
क्राउन प्लाजा जयपुर तब्दील होकर बना इंटरकॉन्टिनेंटल जयपुर

जयपुर। विश्व की पहली और सबसे बड़ी होटल ब्रांड इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (InterContinental Hotels & Resorts) अब राजस्थान (Rajasthan) की राजधानी एवं गुलाबी नगरी जयपुर (Jaipur) में अपनी सेवाएं देगा।

जयपुर (Jaipur) शहर के टोंक रोड स्थित होटल क्राउन प्लाजा जयपुर (Crowne Plaza Jaipur) अब इंटरकॉन्टिनेंटल जयपुर (Intercontinental Jaipur) में तब्दील हो गई। इंटरकॉन्टिनेंटल जयपुर टोंक रोड (InterContinental Jaipur Tonk Road') के जरनल मैनेजर और रीजनल जनरल मैनेजर नलिन मेंदीरत्ता ने बुधवार को होटल परिसर में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में बताया कि आईएचजी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स की लक्जरी और लाइफस्टाइल पोर्टफोलियो अब जयपुर की राजसी गौरव और संस्कृति के मेल को पुनः परिभाषित करेगा।

उन्होंने बताया कि उत्तर भारत का पहला एवं भारत के तीसरे इंटरकॉन्टिनेंटल जयपुर (InterContinental Jaipur) में खोला जाना हमारे लिए अत्यधिक ख़ुशी और गर्व की बात है। इस परिवर्तन के जरिए हम जयपुर आने वाले सभी अतिथियों को गुलाबी नगरी के गौरवशाली धरोहर और राजसी अंदाज़ से रूबरू करेंगे। साथ ही हमारे साथ रुकने वाले हर अतिथि को मॉडर्न सर्विसेज से इंटरनेशनल लक्ज़री की अनुभूति प्रदान करेंगे।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उन्होंने कहा कि सर्विस, स्टाइलिश इंटीरियर्स, फ़ूड और बेवरेजेज से साथ ही हम समकालीन लक्जरी यात्री के लिए एक असाधारण अनुभव प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। इंटरकॉन्टिनेंटल जयपुर टोंक रोड (InterContinental Jaipur Tonk Road'), हवाईअड्डे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) के पास स्थित होने के साथ ही जयपुर एग्जीबिशन (Jaipur Exhibition) और कन्वेंशन सेंटर के समीप है। शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित होने से व्यापार और आवास यात्री दोनों के लिए आदर्श स्थल है।

https://fb.watch/nVSDhnajYR/?mibextid=Nif5oz

इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स एंड रिज़ॉर्ट्स (InterContinental Hotels & Resorts), 60 देशों में प्रॉपर्टिज रखने वाला, विश्वभर में हॉस्पिटेलिटी में पहले आने का गौरव रखता है। इंटरकॉन्टिनेंटल जयपुर टोंक रोड (InterContinental Jaipur Tonk Road') पर सहयोगी, सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखने का कार्य करते हुए राजस्थान की विरासत एवं संस्कृति को बढ़ावा देने तथा यहां आने वाले मेहमानों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

उन्होंने बताया कि इंटरकॉन्टिनेंटल जयपुर टोंक रोड (InterContinental Jaipur Tonk Road) की नई लॉबी, 218 गेस्ट रूम्स और सुइट्स, 2000 लोगों से ज्यादा की केपिसिटी के हवादार बैंक्वेट्स, शानदार ठीकरी कारीगिरी, मॉडर्न फर्निशिंग, प्राइवेट टेरेस, पूल व्यू, ट्रेडिशनल डेकॉर, क्लब इंटरकॉन्टिनेंटल लाउन्ज, कॉम्प्लिमेंट्री ब्रेकफास्ट आदि मेहमानों को एक नायाब रोचक अनुभव देगा। साथ ही डाइनिंग के लिए अवार्ड विनिंग रेस्टॉरेंट्स जैसे सोकरो, ग्लोबल क्यूज़ीन रेस्टॉरेंट, इंडियन क्यूज़ीन रेस्टॉरेंट द रॉयल रुट, स्पेशल चायनीज़ रेस्टॉरेंट हाउस ऑफ़ हान से गेस्ट्स रॉयल इंडियन क्यूज़ीन के साथ ही इंटरनेशनल और ग्लोबल क्यूज़ीन का भी लुत्फ़ उठा सकेंगे।

https://shahtimesnews.com/us-shooting-suspect-suffering-from-mental-health-problems/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर