सोमवार, 24 August 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Book Your Ads With Shah Times
None

बालासोर में दो समुदायों के बीच सामूहिक झड़प,लगाया गया कर्फ्यू

None 2024-06-18 12:23:53
बालासोर में दो समुदायों के बीच सामूहिक झड़प,लगाया गया कर्फ्यू

ओडिशा के बालासोर जिला प्रशासन ने दो समुदायों के बीच सामूहिक झड़प के बाद कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगरपालिका क्षेत्रों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है।

Balasore, (Shah Times) । ओडिशा के बालासोर जिला प्रशासन ने दो समुदायों के बीच सामूहिक झड़प के बाद कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां की नगर पालिका क्षेत्र में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि स्थानीय सांसद प्रताप सारंगी और स्थानीय विधायक मानस दत्ता ने सोमवार रात पुलिस अधीक्षक (एसपी) सागरिका नाथ के साथ बैठक के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया। प्रशासन ने कल देर रात पूरे बालासोर के संवेदनशील इलाकों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी हैं और अशांत इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

बालासोर एसपी ने कहा कि दोनों समूहों के झड़पों के सिलसिले में कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सुश्री नाथ के अनुसार, “वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। शहर में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।” उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद शहर के कुछ अन्य हिस्सों में हिंसा भड़क गई। सूत्रों ने बताया कि भीड़ ने कथित तौर पर एक पूजा स्थल और कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचाया। उपद्रवियों ने एक घर में आग भी लगा दी, लेकिन समय से अग्निशमन की गाडियों के पहुंचने पर आग पर काबू कर लिया गया।

जिला प्रशासन ने सभी दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, अन्य प्रतिष्ठानों और शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं, मुख्य रूप से चिकित्सा सेवाओं को आदेश से छूट दी गई है।

गौरतलब है कि शहर के थाना क्षेत्र में कल ईद-उल-अजहा के दिन सड़क के किनारे नाली में लाल रंग पदार्थ बहने के मुद्दे पर दो गुटों में झगडा शुरू हो गया। एक गुट को आशंका थी कि वहां गोकशी की गयी है। मामले की गंभीरता को समझते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बालासोर जिला प्रशासन को क्षेत्र में कानून और व्यवस्था, शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का निर्देश दिया है। उऩ्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में शांति, कानून और व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया जाएगा।

प्रशासन ने यह कदम सोमवार को दो समुदायों के बीच हुए सामूहिक संघर्ष के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया है। जिला प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी हैं और अशांत इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। स्थानीय सांसद प्रताप सारंगी और स्थानीय विधायक मानस दत्ता ने कल रात पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ के साथ बैठक की, जिसके बाद शहर में कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया। काफी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद शहर के कुछ अन्य हिस्सों में हिंसा बढ़ गई, खासकर पात्रापाड़ा गांव में।

सूत्रों ने बताया कि भीड़ ने कथित तौर पर एक पूजा स्थल और कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचाया। उपद्रवियों ने एक घर में आग भी लगा दी, लेकिन कुछ देर बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। रात के दौरान शहर के कुछ संवेदनशील इलाकों से पत्थरबाजी की छिटपुट घटनाएं भी सामने आईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अन्य जिलों से सुरक्षा बलों को बुलाया गया है। जिला प्रशासन ने सभी दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, अन्य प्रतिष्ठानों और शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया। आपातकालीन सेवाओं, मुख्य रूप से चिकित्सा सेवाएं खुली रहेंगीं।

-->

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर