गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के बंगले की होगी जांच CVC ने दिए आदेश

None 2025-02-15 14:53:19
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के बंगले की होगी जांच CVC ने दिए आदेश

नयी दिल्ली (शाह टाइम्स) दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिस बंगले में रहते थे उसके जीर्णोद्धार में हुई कथित गड़बड़ी को लेकर केंद्रीय सतर्कता आयोग ( सीवीसी) ने जांच के आदेश दिए हैं।

बीजेपी ने कहा 'शीशमहल'
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले के साज-सज्जा पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने दे दिए हैं। बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर CVC ने दिल्ली PWD से डिटेल रिपोर्ट मांगी है। यह बंगला 6, फ्लैग स्टाफ रोड पर स्थित है। बीजेपी इसे 'शीशमहल' कह रही है। यह नाम कथित भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता हुआ नज़र आ रहा है। केजरीवाल 2015 से अक्टूबर 2023 तक इस बंगले में रहे।

केजरीवाल मुख्यमंत्री रहते हुए जिस आवास में रह रहे थे CVC ने उसकी जांच के आदेश दिए हैं। यह आदेश केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट के आधार पर दिया गया है। CPWD के इस रिपोर्ट में दिल्ली के सिविल लाइन्स में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के जीर्णोद्धार में अनियमितता का आरोप लगा है।उल्लेखनीय है कि इस बंगले को लेकर भाजपा ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान इसे “शीश महल” का नाम देकर आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर हमले किए थे।

भाजपा के नेता विजेंद्र गुप्ता ने लगाया था आरोप
ग़ौरतलब है कि भाजपा के नेता विजेंद्र गुप्ता ने इस मामले में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग ने लगभग आठ एकड़ में बने बंगले का पुनर्निर्माण करते समय नियमों का उल्लंघन किया। उन्होंने दावा किया था कि इसके निर्माण में कई प्रकार की गड़बड़ी हुई है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर