चक्रवात दित्वाह श्रीलंका में तबाही के बाद भारत की ओर बढ़ रहा है। तमिलनाडु-आंध्र में भारी बारिश, उड़ानें-ट्रेनें प्रभावित, NDRF की टीमें तैनात।
📍New Delhi ✍️Asif Khan
श्रीलंका में भारी तबाही मचाने के बाद चक्रवात दित्वाह अब भारत के दक्षिणी तट की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। तमिलनाडु के कई जिलों—रामनाथपुरम, नागपट्टिनम, तंजावुर और तिरुवरुर—में शनिवार को भारी बारिश हुई।
IMD के अनुसार तूफान 30 नवंबर की सुबह उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के पास पहुंच जाएगा।
राज्य सरकारों ने NDRF, SDRF, IAF और Coast Guard की टीमों को अलर्ट पर रखा है।
तमिलनाडु के मंत्री K.K.S.S.R. रामचंद्रन ने बताया कि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन
चेन्नई एयरपोर्ट पर 54 उड़ानें रद्द,
कई ट्रेनें प्रभावित,
तटीय इलाकों में रेड अलर्ट जारी,
मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह।
NDRF ने 9 जिलों में 14 टीमें भेजी हैं, पुडुचेरी में भी अतिरिक्त टीम तैनात है।
IMD ने 29–30 नवंबर को
तटीय आंध्र,
रायलसीमा,
यनम,
में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बिजली गिरने और तेज़ हवाओं के साथ 2–3 दिन तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।
भारत पहुंचने से पहले दित्वाह ने श्रीलंका में भीषण तबाही मचाई—
123 मौतें,
130+ लोग लापता,
44,000 लोग बेघर,
भारी भूस्खलन और बाढ़।
भारत ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत 12 टन राहत सामग्री श्रीलंका भेजी है।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल में तापमान 6°C से नीचे,
दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा में 6–10°C के बीच दर्ज।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।