गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पन्ना जिले के उत्तर वन मंडल में फंदे सहित मिला तेंदुए का शव

None 2025-02-07 14:48:54
पन्ना जिले के उत्तर वन मंडल में फंदे सहित मिला तेंदुए का शव

पन्ना (शाह टाइम्स) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के उत्तर वन मंडल के धरमपुर रेंज के अंतर्गत पिस्ता बीट में आज सुबह फंदे सहित नर तेंदुए का शव मिला है।

मृत तेंदुए की उम्र 6 वर्ष बताई जा रही है। इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उत्तर वन मंडल के डीएफओ गर्वित गंगवार ने बताया कि अजयगढ़-बंडा मार्ग पर धरमपुर रेंज के पिस्ता बीट में फंदे सहित मृत तेंदुआ मिला है। मामले की खबर मिलते ही डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। जिस खेत के पास फंदे सहित मृत तेंदुआ मिला था, उसके मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

इसके अलावा कुत्ता पास के ही एक अन्य खेत में बनी झोपड़ी तक पहुंच गया है, जिसके चलते झोपड़ी से संदिग्ध व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सीसीएफ छतरपुर और वन मंडल अधिकारी उत्तर पन्ना की मौजूदगी में पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्यप्राणी पशु चिकित्सक डॉ संजीव कुमार गुप्ता द्वारा मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया। उन्होंने बताया कि तेंदुए की मौत बीती रात फंदे में फंसने से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद मृत तेंदुए के शरीर से जांच के लिए नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर