गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मोरक्को में भूकंप से मौतों की तादाद बढ़कर 2,122 हुई

None 2023-09-11 11:04:00
मोरक्को में भूकंप से मौतों की तादाद बढ़कर 2,122 हुई

डब्ल्यूएचओ के अनुमान के अनुसार, इस आपदा ने प्राचीन शहर और उसके बाहरी इलाके में 300,000 से अधिक लोगों को प्रभावित किया

अमीज़मिज़ मोरक्को। मोरक्को (Morocco) में शुक्रवार मध्य रात आए भीषण भूकंप (Earthquake) के बाद से कम से कम 2,122 लोगों की मौत हो गयी और 2,421 लोग घायल हो गए हैं। मोरक्को (Morocco) के आंतरिक मंत्रालय ने रविवार को अपने नवीनतम अपडेट में यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मरने वालों में अल हाउज़ प्रांत (Al Hawz Province) में 1,351, तरौदंत प्रांत में 492, चिचौआ में 201 और मराकेश में 17 लोग शामिल हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मोरक्को के सैनिक और आपातकालीन सेवाएं कथित तौर पर एटलस पर्वत क्षेत्र में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है क्योंकि वहां तक जाने वाली सड़कें गिरे हुए पत्थरों के कारण अवरुद्ध हो गई थीं।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुमान के अनुसार, इस आपदा ने प्राचीन शहर और उसके बाहरी इलाके में 300,000 से अधिक लोगों को प्रभावित किया है। मोरक्कन रेड क्रिसेंट (MRC) ने कहा है कि ज़मीनी स्थिति ने खोज और बचाव प्रयासों के लिए एक बड़ी चुनौती पेश की है, और इसमें मदद के लिए एटलस पर्वत के उन दूरदराज के इलाकों में भारी मशीनरी पहुंचाना एक प्राथमिकता है।

एमआरसी ने एक बयान में कहा, जैसे-जैसे लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा रहा था, एमआरसी और अन्य प्रथम उत्तरदाता सबसे गंभीर मामलों की पहचान करने और उसे प्राथमिकता देने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे थे।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर