गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हाई-टेक मेडिकल कॉलेज ब्लास्ट में मौतों की तादाद बढ़कर तीन

None 2024-01-06 15:14:42
हाई-टेक मेडिकल कॉलेज ब्लास्ट में मौतों की तादाद बढ़कर तीन

भुवनेश्वर । ओडिशा के हाई-टेक मेडिकल कॉलेज (Hi-Tech Medical College of Odisha) एवं अस्पताल के आउटडोर एसी में ब्लास्ट में ज़ख्मी हुए एक और व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई, जिससे दुर्घटना में मरने वालों की कुल संख्या तीन हो गई।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, गत 29 दिसंबर को अस्पताल के आउटडोर एसी में गैस भरने के दौरान करीब चार लोग घायल हो गये थे। उनमें से दो लोगों की जलकर मौत मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन आज घायलों में से एक ने भी दम तोड़ दिया।

घटना के दो दिन बाद, मरने वाले व्यक्तियों में से एक की पत्नी ने अपने पति की मौत की खबर पाने के अगले ही दिन ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के मुताबिक, मृतक की पहचान को लेकर भ्रम की स्थिति तब सामने आई जब अस्पताल के रिकॉर्ड में ज्योति रंजन मल्लिक नाम के घायलों में से एक, जो आईसीयू से निकाले जाने पर वेंटिलेटर पर था, ने दावा किया कि वह दिलीप सामंत्रे है, न कि ज्योति रंजन मल्लिक।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

अस्पताल के अधिकारियों ने पहले दिलीप सामंत्रे को मृत घोषित कर दिया था और पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया था। इस बीच, खुद को दिलीप सामंत्रे (Dilip Samantre) बताने वाले व्यक्ति ने शनिवार को जलने के कारण दम तोड़ दिया।

ज्योतिरंजन और दिलीप दोनों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर मृतकों की पहचान में गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। पहचान को लेकर असमंजस की स्थिति के बीच, अस्पताल प्राधिकारी ने तीसरे पीड़ित का शव उसकी वास्तविक पहचान का पता लगाने के लिए डीएनए परीक्षण कराने के लिए पुलिस को सौंप दिया है।

इस बीच, ज्योति रंजन (Jyoti Ranjan) के परिवार के सदस्यों ने तीसरे पीड़ित की पहचान पर सवालिया निशान उठाते हुए मांग की है कि उसका शव उन्हें सौंप दिया जाए। अब केवल डीएनए परीक्षण से ही पुष्टि हो सकेगी कि आज सुबह जलने के कारण दम तोड़ने वाला तीसरा पीड़ित दिलीप सामंत्रे है या ज्योति रंजन मल्लिक (Jyoti Ranjan Mallik)। दिलीप के परिवार के सदस्यों ने कहा है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने उनकी मौत के बारे में सवाल उठाया है और अस्पताल प्रशासन पर अपनी गलती छिपाने को लेकर आरोप लगाया है।

https://shahtimesnews.com/acmos-condition-deteriorated-after-rebuke-from-dm-and-cdo

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर