शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नेहा जघन्य हत्याकांड: CID को जांच सौंपने का फैसला

None 2024-04-22 20:24:15
नेहा जघन्य हत्याकांड: CID को जांच सौंपने का फैसला

कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, "हमने केस की जांच सीआईडी को सौंप दी है. इसके लिए हम एक स्पेशल कोर्ट का गठन भी कर रहे हैं. यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि पुलिस समय से चार्जशीट दाखिल करे,

नई दिल्ली,(Shah Times) । कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने को कहा कि कर्नाटक सरकार ने हुबली के नेहा जघन्य हत्याकांड की जांच सीआईडी को सौंपने का फैसला किया है. इससे पहले इस केस की जांच लोकल पुलिस कर रही थी. इसके साथ ही एक स्पेशल कोर्ट का गठन भी किया जाएगा, जिसमें केस की यथाशिघ्र सुनवाई होगी. इस हत्याकांड को लेकर लोगों में बहुत गुस्सा है. लोग जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. आरोपी के लिए सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।

कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, "हमने केस की जांच सीआईडी को सौंप दी है. इसके लिए हम एक स्पेशल कोर्ट का गठन भी कर रहे हैं. यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि पुलिस समय से चार्जशीट दाखिल करे, ताकि कोर्ट उसकी बुनियाद पर जल्द से जल्द अपना फैसला दे सके. मैं उनके (नेहा के माता-पिता) घर पर नहीं जा सका. जिले के प्रभारी मंत्री और पार्टी कार्यकर्ता गए थे. एच के पाटिल (कानून मंत्री) भी जा रहे हैं. मैं भी जाऊंगा." ।

इसके साथ ही सिद्धारमैया ने यह भी दावा किया है कि कांग्रेस शासन के दौरान राज्य में अपराध के मामलों में कमी आई है. उन्होंने कहा, ''साल 2023 (कांग्रेस शासन) में 1295 अपराध के मामले थे. साल 2019-2022 तक बीजेपी शासन के 4 वर्षों के दौरान यह संख्या क्रमशः 1300, 1318, 1342 और 1370 थी. हम अपने कार्यकाल के दौरान सबको सुरक्षा देंगे. मैं नेहा की हत्या की कड़ी निंदा करता हूं. उसके परिजनों की हर मांग पर गौर कर रहे हैं.'।

दरअसल, इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे सूबे में माहौल गरम है. सियासत भी अपने चरम पर हैं. सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी बीजेपी के बीच राजनीतिक खींचतान चरम पर है. कांग्रेस इसे व्यक्तिगत दृष्टिकोण से एक घटना के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है, तो वहीं बीजेपी इसे लव जिहाद का मामला बता रही है. इसके साथ ही राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल भी खड़े कर रही है. कई हिंदू संगठन भी विरोध प्रदर्शनों में शामिल हो रहे हैं.

इस मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि हुबली में कांग्रेस पार्षद की बेटी नेहा हिरेमत की हत्या "लव जिहाद" का मामला नहीं है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधाते हुए इस हत्याकांड पर राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है. मुख्यमंत्री ने कहा, ''यह लव जिहाद का मामला नहीं है. मैं घटना की निंदा करता हूं. हमने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. जांच गंभीरता से चल रही है. हम अपराधी को सख्त से सख्त सजा देंगे.''

हुबली-धारवाड़ नगर निगम के कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमत की बेटी नेहा हिरेमत (23) की 18 अप्रैल को बीवीबी कॉलेज के परिसर में उसके सहपाठी फैयाज ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद आरोपी फैयाज मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कॉलेज के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. नेहा एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी. फैयाज पहले उसके साथ ही पढ़ता था. दोनों कभी एक-दूसरे के दोस्त हुआ करते थे.

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर