गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मुस्लिमों को भी साध गए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह    

None 2024-04-10 20:45:10
मुस्लिमों को भी साध गए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह    

राजनाथ सिंह ने दावा किया कि 2024 के चुनाव के बाद सपा समाप्त हो जाएगी और कांग्रेस के बारे में लोग पूछेंगे कि कौन कांग्रेस?

जहांगीराबाद/सुल्तान अंसारी (Shah Times )। बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सांसद डॉ भोला सिंह के समर्थन में नगर के अनाज मंडी  में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस व इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने बोले कि भाजपा जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहा कि 2019 में हमने अपने घोषणापत्र में देश की जनता से जो वादे  किये थे वह सभी पूरे किए गए।

राजनाथ बोले कि 2014 में हमें जनादेश मिला, 2019 में जनता ने और बढ़-चढ़कर आशीर्वाद दिया। जबकि जनता की इच्छा के अनुरुप भारत के मस्तक को विश्व में ऊंचा करने का काम को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है। 

https://twitter.com/rajnathsingh/status/1777983880404099518?t=9jd3SSqyXHgmTx7H8qU3OA&s=19

राजनाथ बोले कि पहले भारत को गरीब और कंगालों का देश कहा जाता था मग़र अब भारत के वैज्ञानिक धरती पर ही नहीं चंद्रमा पर भी लैंडिंग करने में कामयाब होते हैं। 

राजनाथ ने दावा किया कि 2024 के चुनाव के बाद सपा समाप्त हो जाएगी और कांग्रेस के बारे में लोग पूछेंगे कि कौन कांग्रेस? राजनाथ सिंह ने कहा कि संसद में बहुमत मिलते ही हमने चुटकी बजा कर तीन तलाक की प्रथा को खत्म कर दिया। तुष्टिकरण की राजनीति पर वार करते हुए राजनाथ बोले कि मैं मुस्लिम भाइयों से अपील करता हूँ कि किसी के बहकावे में बिल्कुल न आएं,  हम लोग जात पंथ-मजहब की नहीं बल्कि इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं गारंटी लेता हूँ कि जिस भी मजहब के लोग भारत के नागरिक हैं कोई माई का लाल उसकी नागरिकता नहीं छीन सकता।

राजनाथ बोले कि हमने वादा किया था जिस दिन बहुमत मिल जाएगा। हम अयोध्या की धरती पर भगवान राम का भव्य मंदिर बनाएंगे। हमने वह कर दिखाया। 

वह बोले कि मुझे याद है कि जब 2017 का विधान सभा का चुनाव चल रहा था तो इन लाेगों ने नेगेटिव  चलाया कि भाजपा से उप्र के पिछडे़ नाराज हैं। 2019 में चलाया कि ब्राह्म्ण नाराज हैं। 2022 में नेगेटिव चलाया कि जाट नाराज हैं। अब यह  चला दिया कि राजपूत नाराज हैं। लेकिन कांग्रेस या सपा यह मानने को तैयार नहीं है कि इनसे पूरी यूपी नाराज है। 

सपा पर तंज कसते हुए राजनाथ सिंह बोले कि सपा की हालत यह हो गई है कि वह रोज प्रत्याशी बदलती है, जबकि कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं।

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पूर्व विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह व पूर्व बासु देव बाबा ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया वही नगरपालिका चेयरमैन किशनपाल लोधी भी प्रतियिक चिन्ह देकर स्वागत किया। 

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, भाजपा उम्मीदवार डॉ भोला सिंह, क्षेत्र के विधायक संजय शर्मा,स्याना विधायक देवेंद्र लोधी,रालोद के जिलाध्यक्ष पंकज चौधरी, रालोद नेता डॉ भीष्म सिंह,जिला पंचायत चेयरमैन अनुतिय तेवतिया, बुलन्दशहर पालिका चेयरमैन पति पूर्व जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, ब्लॉक प्रमुख पति मनोज प्रधान,मण्डल प्रभारी व सभासद मनोज शास्त्री समेत आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर