गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

देहरादून एसओजी और एसटीएफ मेरठ ने Online Engineering entrance exam परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह को पकड़ा

None 2024-04-29 13:24:35
देहरादून एसओजी और एसटीएफ मेरठ ने Online Engineering entrance exam परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह को पकड़ा

रायपुर क्षेत्र में स्थित परीक्षा केन्द्र में छापेमारी कर गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तारअभियुक्तो के कब्जे से 01 लैपटॉप, 03 मोबाइल फोन तथा परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड और दस्तावेज बरामदअभियुक्तों द्वारा परीक्षा केन्द्र में पूर्व से ही सर्वर रूम के माध्यम से कुछ सिस्टमों का लिया गया था एक्सेस

देहरादून, मयूर गुप्ता (Shah Times)l ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल/धोखाधडी करने वाले नकल माफियाओ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए देहरादून एसओजी और मेरठ एसटीएफ ने रविवार को देहरादून के कुछ संस्थानों में नकल माफियाओं द्वारा विभिन्न आनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को नकल कराये जाने के समबन्ध में गोपनीय जानकारी की जिस पर देहरादून

पुलिस द्वारा एसटीएफ मेरठ की टीम से समन्वय स्थापित सहस्त्रधारा रोड नाम के कन्सल्टेंसी लैब में दबिश दीl छापेमारी की कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम को मौके पर दो लोगों जितेश कुमार पुत्र रामबाबू सिन्हा निवासी ग्राम पोस्ट अत्री थाना रुन्नी सैदपुर जिला सीतामढ़ी हाल निवासी सहस्त्रधारा रोड डंडा लाखोंड आईटी पार्क देहरादून और राहुल कुमार पुत्र अंजनी कुमार ठाकुर निवासी अघोरिया बाजार प्रोफ़ेसर कॉलोनी थाना काज़िमोहम्मदपुर जिला मुज़्ज़फ़्फ़रपुर बिहार हाल निवासी रुद्राक्ष एन्क्लेव डंडा लाखोंड आईटी पार्क देहरादून को गिरफ्तार किया जिनकी तलाशी में पुलिस टीम को उनके पास से मोबाइल फोन, लैप टॉप तथा दिनांक: 20 से 25 अप्रैल तक आयोजित की गई परीक्षा मे सम्मिलित कुछ परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड तथा उनके एप्लीकेशन नम्बर लिखी हुई आनलाइन एक्जाम की डिस्प्ले की फोटो कॉपी बरामद की l

पुलिस ने पकड़े गए नकल माफिया सख्ती से पूछताछ की तो पकड़े गए नकल माफियाओं ने बताया कि उक्त परीक्षा में अभ्यर्थियों के सिस्टम का सर्वर रूम से एक्सेस प्राप्त कर आनलाइन पेपर साल्व करवाने की बात स्वीकार की गई। दोनो अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल, इलेक्ट्रानिक उपकरण व परीक्षार्थियों से सम्बन्धित दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया। उक्त प्रकरण के सम्बंध में मेरठ एसटीएफ की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्त राहुल कुमार, जितेश कुमार, कुलवीर तथा गौरव यादव के विरूद्व थाना रायपुर में मु0अ0सं0 - 182/24, धारा 66डी, आई0टी0 एक्ट तथा 420,467,468,471, 120(बी) भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों से पूछताछ में गिरोह के सरगना कुलवीर, निवासी हरियाणा तथा गैारव, निवासी बिजनौर का नाम प्रकाश में आया है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।पूछताछ में अभियुक्त जीतेश द्वारा बताया गया कि वह सहस्त्रधारा रोड पर चॉइस कंसलटेंसी नाम से आफिस चलाता है तथा राहुल उसके आफिस का सारा काम देखता है।

वे दोनो कुलवीर निवासी हरियाणा तथा गौरव, निवासी बिजनौर के लिये काम करते है। कुलवीर की सेंट जेवीयर स्कूल कैनाल रोड के पास आनलाइन एक्जामिनेशन नाम से एक लैब है। गौरव यादव और राहुल विभिन्न सस्ंथानों में प्रवेश दिलाने के लिये छात्रों से सम्पर्क करते है तथा उन्हें उक्त परिक्षाओं का फार्म भरवाकर एडमिट कार्ड उपलब्ध करवाते है, उसके पश्चात गौरव, कुलवीर के साथ मिलकर विभिन्न लैबो से बातचीत कर परीक्षार्थियों के ऑनलाइन परीक्षा के दौरान पेपर सॉल्व करवाते है, इसके लिये वे अलग-अलग लैबो में कुछ कम्प्यूटर सिस्टम का सर्वर रूम के माध्यम से पूर्व में ही एक्सेस ले लेते हैlपूछताछ के दौरान पकड़े गए नकल माफिया ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों के पेपर सॉल्व करवाने होते है, उन्हें पूर्व में एक्सेस लिये गये कम्प्यूटर सिस्टम पर बैठाया जाता है तथा सर्वर रूम में बैठकर पेपर सॉल्वर द्वारा एनी डेस्क सॉफ्टवेयर के माध्यम से सिस्टम का एक्सेस लेकर उनके ऑनलाइन पेपर सॉल्व कर वहीं से सबमिट किये जाते है, इस दौरान पेपर सॉल्वर बीच-बीच में ऑनलाइन पेपर के स्क्रिन शॉट बाहर बैठे व्यक्तियों व परीक्षार्थियों को भी भेजते रहता है, जिससे उन्हें पेपर सॉल्व होने की जानकारी मिलती है। पेपर सॉल्व करवाने के एवज में वे अभ्यर्थियो से 01 से डेढ लाख रू0 तक की रकम लेते है, जिसे बाद में वे आपस में बॉट लेते है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए सभी नकल माफिया को संबंधित न्यायालय में पेश कर उन्हें न्याय कभी रक्षा में जेल भेज दिया जाएगा

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर