गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

Delhi NCR Weather Update:बारिश और आंधी का येलो अलर्ट, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

None 2025-04-28 17:27:46
Delhi NCR Weather Update:बारिश और आंधी का येलो अलर्ट, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

Delhi NCR Weather Update: गर्मी से राहत के लिए तैयार हो जाइए, मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।


New Delhi (Shah Times) । दिल्ली-NCR में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। दोपहर की चिलचिलाती धूप और उमस ने जनजीवन को प्रभावित किया है। हालांकि अब राहत की खबर आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया है कि दिल्ली-NCR में अगले दो दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना है। इसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। विभाग के एक सप्ताह के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 अप्रैल से मौसम में बदलाव शुरू होगा और 1 व 2 मई को गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा।

कब-कब हो सकती है बारिश? जानिए पूरा शेड्यूल

  • 28 अप्रैल:
    आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहेगा।
  • 30 अप्रैल:
    बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। तापमान अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री के बीच रहेगा।
  • 1 और 2 मई:
    दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज आंधी आने की संभावना जताई गई है।
    • 1 मई को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद में येलो अलर्ट लागू रहेगा।
    • 2 मई को दिल्ली, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
      इस दौरान अधिकतम तापमान गिरकर 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक आ सकता है।
  • 3 और 4 मई:
    तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है। तापमान में एक बार फिर हल्की वृद्धि हो सकती है और अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली-NCR का मौसम क्यों बदल रहा है?

फिलहाल उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) बना हुआ है। इसका असर मैदानी इलाकों तक पहुंच रहा है। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत आसपास के इलाकों में भी मौसम में बदलाव हो रहा है। वहां से आने वाली हवाएं दिल्ली के वातावरण को प्रभावित कर रही हैं, जिसके चलते दिल्ली-NCR में आंधी, बारिश और तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर