📍 New Delhi ✍️ नासिर राना
साउथ दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल—रेस्तरां फ्लोरिश स्टे बी एंड बी में आज सुबह हुए भीषण अग्निकांड के बाद से फरार चल रहे होटल संचालक लवकेश बजाज को दिल्ली पुलिस ने बुधवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया और अन्य आरोपियों को भी धरपकड़ शुरू हो रही है।
गौरतलब है कि मालवी नगर में हुए इस भयावह हादसे के बाद पुलिस व दमकल विभाग पूरी तरह एक्शन में आ गया है घटना के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की गैरइरादतन हत्या के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर होटल संचालकों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज कर दी थी। काफी मशक्कत करने के बाद दिल्ली पुलिस ने देर रात होटल संचालको में से एक लोकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया।
अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है घटना का पूरा संज्ञान लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल पल-पल की खबर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से स्वयं ले रहे हैं।
आपातकालीन एजेंसीयो की मदद से 40 से अधिक लोगों को होटल से सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पतालों में भर्ती कराया गया था इस बीच मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल साकेत ने बताया कि उसके इमरजेंसी डिपार्टमेंट में कल 39 लोगों को लाया गया था जिनमें से 18 की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी।
बाकी की हालत भी गंभीर बनी हुई है जबकि पांच लोगों को प्राइमरी ट्रीटमेंट के बाद छुट्टी दे दी गई थी। मरने वालों में 11 लोग विदेशी है जिसमें अधिकांश अफ्रीकन मूल के लोग शामिल हैं।
मालवीय नगर के फ्लोरिश्ते भी और भी होटल में सिर्फ 6 कमरों की परमिशन बिल्डिंग विभाग द्वारा दी गई थी किंतु होटल मालिकों में वहां पर करीब 25 कमरे बना रखे थे जिससे वहां पर नियमों की अनदेखी तो हो ही रही थी साथ ही जरूर से ज्यादा गैदरिंग भी रहने लगी थी।
नियमों का उल्लंघन होने पर दिल्ली पुलिस ने हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत भी एफआईआर दर्ज की है।
साथिया नई दिल्ली में प्रत्येक बेसमेंट रेस्टोरेंट और होटल की जांच की जाएगी कि नियमों का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित जगह को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा।
मालवीय नगर की भयावे घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक जताया है साथ ही उन्होंने सहायता राशि की भी घोषणा की है मृतक आश्रितों को दो-दो लाख रुपये घायलों को 50-50 हजार अनुग्रह राशि का ऐलान किया है।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।