गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दिल्ली का पारा 52.3, इस शहर के नाम सबसे hot day का रिकॉर्ड, जानें क्या है California's Death Valley

None 2024-05-30 05:44:01
दिल्ली का पारा 52.3, इस शहर के नाम सबसे hot day का रिकॉर्ड, जानें क्या है California's Death Valley

इस बार क्या ब्रेक हो सकता है 111 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड?

 

 Created By Irtiza Rana

नई दिल्ली,(Shah Times)प्रतिष्ठित गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार विश्व में सबसे ज्यादा गर्म दिन आज से 111 साल पहले यानी 10 जुलाई 1913 को दर्ज किया गया था हालांकि कितना तापमान था, उसे लेकर कुछ विवाद है। कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी हैं, जिनकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

       इस वक्त पूरा उत्तर और पश्चिम भारत प्रचंड गर्मी और हीटवेव (Heatwave) की चपेट में है। दिल्ली में बुधवार को गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए पूरे देश में दिल्ली 29 May (Today Delhi Temperature) सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के नॉर्थ-वेस्ट एरिया के मुंगेशपुर में दोपहर 2:30 बजे 52.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

      मुंगेशपुर और उत्तरी दिल्ली के नरेला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगर दिल्ली का तापमान 4.4 डिग्री और बढ़ता है, तो यह दुनिया में सबसे ज्यादा तापमान वाला शहर घोषित हो जाएगा। दिल्ली के बाद राजस्थान का चूरू शहर 50.5 डिग्री तापमान के साथ देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। राजस्थान में गर्मी से 23 से 29 मई तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है।

       गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, दुनिया में सबसे ज्यादा तापमान आज से 111 साल पहले 10 जुलाई 1913 को दर्ज किया गया था। अभी दुनिया के सबसे ज्यादा तापमान वाले शहर का रिकॉर्ड कैलिफॉर्निया के ग्रीनलैंड डेथ वैली (California's Death Valley) के नाम है। अमेरिका के पूर्वी कैलिफोर्निया में एक रेगिस्‍तान है। यहीं ये डेथ वैली है, जो समुद्रतल से 190 फीट नीचे स्थित है। यहां सामान्य तापमान भी 50 डिग्री से ऊपर रहता है। ये इलाका ऐसा है जहां इंसान का रह पाना असम्भव माना जाता है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर