गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपए की मांग, महिला पुलिसकर्मी ने बताई आखों देखी घटना

None 2024-07-03 14:47:31
मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपए की मांग, महिला पुलिसकर्मी ने बताई आखों देखी घटना

जैसे ही सत्संग खत्म हुआ तो सभी लोग एक साथ बाहर निकलने लगे और ज्यादातर महिलाओं के गोद में बच्चे थे।

~Tanu

उत्तर प्रदेश, (शाह टाइम्स)।  हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ के बाद वहां 121 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ भी हाथरस के दौरे पर हैं।

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने आर्थिक मदद की घोषणा की

सीएम योगी के पहुँचने के बाद नगीना सांसद और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, 'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हाथरस के पीड़ितों से मिल रहे हैं। मैं आज फिर उनसे अपनी मांग दोहरा रहा हूं कि घायलों के लिये बेहतर से बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई जाए, साथ ही मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपए और घायलों को 5 लाख रुपए आर्थिक मदद की घोषणा की जाएं।

महिला पुलिसकर्मी ने पूरी घटना की जानकारी दी

हाथरस घटना की चास्मदीद महिला पुलिसकर्मी ने पूरी घटना की जानकारी दी है। जिस दौरान इस घटना पर महिला पुलिसकर्मी शीला की सुरक्षा में ड्यूटी लगी थी और वह मंच के सामने खड़ी थी। आपको बता दें कि घटना में शीला भी घायल हुई जिनका इलाज हाथरस के जिला अस्पताल में चल रहा है। लेकिन घटना को लेकर घायल महिला पुलिस कर्मी शीला ने बताया कि सत्संग में ड्यूटी लगी थी और मंच के सामने खड़ी हुई थी। जैसे ही सत्संग खत्म हुआ तो सभी लोग एक साथ बाहर निकलने लगे और ज्यादातर महिलाओं के गोद में बच्चे थे। आगे बताया कि जब एक साथ सभी निकले तो एक के ऊपर एक महिलाएं गिरने लगी। जब मैंने उन्हें उठाने की कोशिश की तो मैं भी भीड़ में दब गई और बेहोश हो गई। जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में करीब 1 लाख लोगों की भीड़ थी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर