गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

ईडी की जांच के बावजूद महादेव एप पर प्रतिबंध लगाने में देरी आश्चर्यजनक

None • 2023-11-06 15:20:16
ईडी की जांच के बावजूद महादेव एप पर प्रतिबंध लगाने में देरी आश्चर्यजनक

नई दिल्ली । कांग्रेस (Congress) ने कहा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (chhattisgarh assembly elections) के बीच चर्चा में आए 'महादेव एप' (Mahadev app) को लेकर परिवर्तन निदेशालय (ED) जांच कर रहा है इसके बावजूद एप को प्रतिबंधित करने में देर की गई है जो आश्चर्यजनक है।

कांग्रेस (Congress) संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा, “ईडी कई महीनों से ‘महादेव एप’ (Mahadev app) मामले की जांच कर रहा है। फिर भी इसे बैन करने में इतना समय लगना आश्चर्य की बात है। इस एप को बैन करने की मांग भी सबसे पहले 24 अगस्त 2023 को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने की थी। उनकी प्रशंसा करने के बजाय प्रधानमंत्री ने उनके ख़िलाफ़ ईडी को लगा दिया है।”

https://www.youtube.com/live/nWziWvzLW5U?feature=shared

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उन्होंने कहा,“भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री इस बात को लेकर साफ़ झूठ बोल रहे हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार ने महादेव ऐप को बैन करने की मांग नहीं की थी। भूपेश बघेल ने 24 अगस्त 2023 को कांग्रेस (Congress) मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में भी आरोपियों की गिरफ़्तारी और केंद्र सरकार द्वारा 28 प्रतिशत कर लगाकर ऑनलाइन बेटिंग को क़ानूनी दर्जा देने की बात उठाई थी। मुख्यमंत्री कई महीनों से लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि सट्टा खिलाने वाले इस एप को केंद्र सरकार बैन क्यों नहीं कर रही है। उन्होंने कहा था कि शायद 28 प्रतिशत जीएसटी के लालच में प्रतिबंध नहीं लग रहा है या कहीं भाजपा का ऐप संचालकों से लेन-देन तो नहीं हो गया है।”

प्रवक्ता ने कहा,“भाजपा सरकार (BJP government) ने इस मामले में दोषियों को गिरफ़्तार तो नहीं ही किया, टैक्स लेकर एप संचालकों के ग़लत कार्यों को क़ानूनी वैधता देकर उनका बचाव किया। छत्तीसगढ़ की जनता सब देख रही है। राज्य के लोग विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) के पक्ष में एकबार फिर जनादेश देकर भाजपा की इन हरकतों का करारा जवाब देंगे।”

https://shahtimesnews.com/sri-lanka-sacks-cricket-board-after-crushing-defeat-in-world-cup-2023

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर