शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

केदारनाथ में ग्लेशियर टूटने से अटकी श्रद्धालुओं की सांसे

None 2024-06-30 21:09:27
केदारनाथ में ग्लेशियर टूटने से अटकी श्रद्धालुओं की सांसे

केदारनाथ में 2013 का तबाही का वो मंजर आज भी लोगों के दिलों से नही निकला है। उस खौफ़नाक मंजर को याद कर आज भी रूह कांप जाती है।

New Delhi, (Shah Times) ।केदारनाथ में चोराबाड़ी ग्‍लेशियर का एक हिस्‍सा टूटने से आए एवलांच के कारण कुछ देर के लिए श्रद्धालुओं की सांसें अटक गईं थी।

दरअसल केदारनाथ में 2013 का तबाही का वो मंजर आज भी लोगों के दिलों से नही निकला है। उस खौफ़नाक मंजर को याद कर आज भी रूह कांप जाती है। इसी कारण आज भी लोगों के मन में वो हादसा ताजा हो गया था। हालांकि आज ऐसी कोई अनहोनी नही हुई थी।

उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम में उस समय लोगों की सांसें अटक गई जब एक ग्‍लेशियर के टूटने और उसके बाद आए बर्फीले तूफान से हलचल मच गई। केदारनाथ मंदिर के ठीक पीछे स्थित पहाड़ी में रविवार सुबह आए एवलांच ने यहां मौजूद श्रद्धालुओं की चिंता को बढ़ा दिया। हालांकि इस एविलांच से किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी नही हुई है। एवलांच के कारण बर्फ फिसलकर पहाड़ी से नीचे आ गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/reel/C82JVqgvyYM/?igsh=MXUyNWNiOGRraWtlNA==

दरअसल केदारनाथ मंदिर के पीछे गांधी सरोवर की पहाड़ी पर रविवार सुबह 5 बजकर 46 मिनट के करीब एवलांच आया। जिससे पहाड़ी पर बर्फ का गुबार नजर आने लगा। इसके बाद केदानगरी में हलचल मच गई। काफी देर तक इस इलाके में एवलांच के कारण हलचल देखी गई थी। हालांकि इस पहाड़ी पर एविलांच आना कोई नई बात नहीं है। यहां समय-समय पर एवलांच आते रहते हैं।

आपको बता दें कि चोराबाड़ी ग्‍लेशियर से एवलांच की तस्‍वीरें सामने आई है। इस इलाके में कंस्‍ट्रक्‍शन का काम हो रहा है, जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। वैज्ञानिक भी इस बात को मान चुके हैं। इस घटना की सूचना मिलने के बाद आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची हैं. आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सेक्टर अधिकारी केदारनाथ ने बताया कि रविवार सुबह गांधी सरोवर के ऊपर स्थित पहाड़ी पर एविलांच आया था। हालांकि इस एविलांच से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इस पहाड़ी पर इस प्रकार के एविलांच आते रहते हैं। यहां बर्फ अधिक गिरने पर इस प्रकार की घटनाएं होती रहती हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर