गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मुंबई रोड शो में फिल्म जगत के विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ धामी ने की चर्चा

None 2023-11-08 11:18:28
मुंबई रोड शो में फिल्म जगत के विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ धामी ने की चर्चा

देहरादून l उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुंबई में आयोजित रोड शो के दूसरे दिन फिल्म उद्योग से जुड़े निर्माता, निदेशक एवं कलाकारों से बैठक कर उत्तराखंड में फिल्म उद्योग (Film industry in uttarakhand) की सम्भावनाओं पर चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने सिनेमा जगत से जुड़े लोगों को आगामी आठ व नौ दिसंबर को देहरादून (Dehradun) में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (Global Investor Summit) के लिए भी आमंत्रित भी किया। इस अवसर पर फिल्म उद्योग से जुडे निवेशकों द्वारा कई सुझाव भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने फिल्म जगत से जुड़े कई वरिष्ठ कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।

https://twitter.com/pushkardhami/status/1721837372386791820?t=9CVTq4FumrFEXVXVTyok1g&s=19

रोड शो के दौरान फिल्म निर्माताओं ने उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Government) द्वारा फिल्म शूटिंग के दौरान मिलने वाले सहयोग के लिए आभार जताया और उत्तराखण्ड में फ़िल्म शूटिंग के लिए उत्साह भी दिखाया।

धामी ने सभी फिल्मी हस्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड में देहरादून (Dehradun), हरिद्वार (Haridwar), ऋषिकेश (Rishikesh) के अलावा बदरी केदार और गंगा-यमुना (Ganga-Yamuna) जैसी सदाबहार नदियां हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शूटिंग के लिए देश दुनिया की सबसे सुंदर और बेस्ट डेस्टिनेशन हैं। नैनीताल (Nainital) मसूरी (Mussoorie), औली, चकराता, पिथौरागढ़, मुनस्यारी चोपता -हर्षिल, वैली ऑफ़ फ्लावर्स जैसे मनोहारी स्थान भी उत्तराखंड में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों में प्रदेश में कई नए शूटिंग डेस्टिनेशन भी विकसित हुए हैं। अब प्रदेश में अच्छी कनेक्टिविटी तथा आवास की बेहतर व्यवस्थायें उपलब्ध है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आदि कैलाश यात्रा (Kailash Yatra) का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी की यात्रा के बाद उत्तराखंड में ज्यौलीकांग (Jeolikang in Uttarakhand), आदि कैलाश जैसे उच्च हिमालयी स्थानों पर भी पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार फिल्म निर्माताओं, वेब सीरीज (web series) बनाने वाले निर्माता निर्देशकों के लिए कई योजनाएं प्रदेश में संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में फ़िल्म शूटिंग के बेहतर वातावरण बन सके, इसके लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि फ़िल्म नीति और नयी सेवा क्षेत्र नीति के अंतर्गत फिल्म एवं मीडिया प्रोत्साहन के लिए फ़िल्म सिटी, फ़िल्म संस्थानों, नये शूटिंग स्टूडियोज़, नये प्रोडक्शन हाउस, नये पोस्ट प्रोडक्शन हाउस, नये सिनेमाघरों की स्थापना को सम्मिलित किया गया है।

महानिदेशक सूचना तथा उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद (Uttarakhand Film Development Council) के मुख्य कार्याधिकारी बंशीधर तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड (Uttarakhand) में फिल्मों की 75 प्रतिशत शूटिंग होने पर हिंदी फिल्मों के लिए 1.5 करोड़ तक की सब्सिडी, क्षेत्रीय फिल्मों के लिए 25 लाख तक की सब्सिडी और अन्य राज्य की भाषाओं हेतु फिल्मों को 15 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। प्रदेश सरकार क्षेत्रीय, हिन्दी व अन्य भाषाओं की फ़िल्मों के लिए अनुदान राशि को बढ़ाने पर भी विचार करन रही है। इसके साथ ही, ओटीटी/वेब सीरीज, टीवी सीरियल्स, डाक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म को भी अनुदान के लिये सम्मिलित किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान, फ़िल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उत्तराखण्ड में फ़िल्म शूटिंग के दौरान सरकार, पुलिस और प्रशासन का बेहतर सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि ‘द कश्मीर फ़ाइल्स’ फ़िल्म की शूटिंग के दौरान कोविड काल में उत्तराखंड सरकार का द्वारा अभूतपूर्व सहयोग उन्हें मिला, अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री का इसके लिए आभार भी प्रकट किया है। इस दौरान कई फ़िल्म / वेब सीरिज़ निर्माताओं ने उत्तराखंड में शूटिंग के लिए उत्सुकता दिखाई।

इस दौरान फिल्म अभिनेता जितेन्द्र, निदेशक विवेक अग्निहोत्री, अर्चना पूरण सिंह, हिमानी शिवपुरी, रमेश तौरानी, राज शांडिल्य, राहुल रवैल, दीपक डोबरियाल समेत फिल्म उद्योग जगत से जुड़े अनेक कलाकार, निर्माता, निदेशक मौजूद रहे।

https://shahtimesnews.com/89-united-nations-employees-killed-in-israel-gaza-war/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर