गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

’अहम होगा धामी का ‘दिल्ली प्रवास’

None 2023-08-18 21:25:05
’अहम होगा धामी का ‘दिल्ली प्रवास’

’ अगले तीन दिनों तक दिल्ली में मौजूद रहेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री’

’भाजपा हाईकमान, केंद्रीय मंत्रियों और उद्योगपतियों साथ करेंगे मंत्रणा’

’ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ और ‘यूसीसी’ पर बनेगी खास रणनीति’

मौ. फहीम "तन्हा"

देहरादून। उत्तराखंड(Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami)यूं ही दिल्ली (Delhi)का दौरा नहीं करते। वह जब भी दिल्ली(Delhi) जाते हैं, राज्य के लिए कुछ न कुछ सौगात लेकर ही लौटते हैं। अगले तीन दिनों तक वह दिल्ली में रहेंगे, लेकिन इस बार सीएम धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami)उत्तराखंड (Uttarakhand) के लिए कुछ मांगने नहीं जा रहे बल्कि दो महत्वपूर्ण मामलों पर फील्डिंग सजाने के लिए वह देश की राजधानी(India Capital) में प्रवास करेंगे। मौजूदा समय में उनका फोकस ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’('Global Investors Summit 2023') और ‘यूसीसी’(UCC) पर है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami)शनिवार से 22 अगस्त तक दिल्ली (Delhi)में मौजूद रहेंगे। तीन दिन का उनका यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान उनकी भाजपा (BJP)हाईकमान, केन्द्रीय मंत्रियों (union ministers)के साथ ही देश के बड़े उद्यमियों के साथ मुलाकात और बैठकें प्रस्तावित हैं। उनकी सबसे अहम बैठक 21 अगस्त को देश के नामी उद्योगपतियों (industrialists)के साथ होनी है। इस बैठक का एकमात्र एजेंडा ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’(('Global Investors Summit 2023')) है। यह मेगा इवेंट दिसंबर में आयोजित होना है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)भी शामिल हो सकते हैं। दरअसल, धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) सरकार समिट के जरिए देश विदेश के निवेशकों को राज्य में आकर्षित करना चाहती है। दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट('Global Investors Summit 2023') के लिए प्रदेश सरकार ने 2.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है। 

दिल्ली(Delhi) में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) के साथ चर्चा वार्ता का दूसरा विषय समान नागरिक संहिता (यूसीसी)(UCC) रहेगा। उत्तराखंड (Uttarakhand)के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) की यूसीसी (UCC)पर की गई जबरदस्त पहल से समूचे देश में हलचल मची हुई है। 2022 के विधानसभा चुनाव के वक्त के प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने एक ऐसा मुद्दा उछाल दिया था जिसकी राज्य स्तर पर कल्पना तक किसी ने नहीं की थी। खटीमा में बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami)ने ऐलान किया था कि यदि भाजपा सत्ता में बरकरार रही तो देवभूमि में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। 

https://shahtimesnews.com/shah-times-dehradun-18-august-23-e-paper/
Shah Times Dehradun 18 August 23 E-PAPER 

इस संबंध में 27 मई, 2022 को एक अधिसूचना जारी कर समिति को उत्तराखंड(Uttarakhand) के निवासियों के व्यक्तिगत दीवानी मामलों से जुड़े विभिन्न मौजूद कानूनों पर गौर करने और विवाह, तलाक, संपत्ति के अधिकार, उत्तराधिकार, विरासत, गोद लेने और रखरखाव जैसे विषयों पर मसौदा कानून या कानून तैयार करने या मौजूदा कानूनों में बदलाव का सुझाव देने के लिए कहा गया था। अब यह एक्सपर्ट कमेटी उत्तराखण्ड (Uttarakhand)के लिए यूसीसी (UCC)का मसौदा तैयार कर चुकी है जो प्रकाशन के बाद शीघ्र ही धामी सरकार को सौंप दिया जाएगा।

https://shahtimesnews.com/
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई – पेपर के लिए लॉगिन करें 
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर