शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

क्या कांग्रेस ने 55 साल में किसी का सोना या मंगलसूत्र छीना?

None 2024-04-24 08:35:16
क्या कांग्रेस ने 55 साल में किसी का सोना या मंगलसूत्र छीना?

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा आज वोटों के लिए महिलाओं को डरा रहे हैं? प्रधानमंत्री जी मंगलसूत्र का महत्व समझते तो ऐसी अशोभनीय बातें नहीं करते।

 नई दिल्ली,(Shah Times) । कांग्रेस की वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बेंगलुरु में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने इल्जाम लगाया कि देश के सबसे बड़े नेता ने नैतिकता छोड़ दी है।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा जब देश युद्ध लड़ रहा था, इंदिरा जी ने अपना मंगलसूत्र व गहने दान किए। लाखों महिलाओं ने इस देश के लिए अपने मंगलसूत्र कुर्बान किए। जब मेरी बहनों को नोटबंदी में अपने मंगलसूत्र गिरवी रखने पड़े, तब प्रधानमंत्री जी कहां थे? जब किसान आंदोलन में 600 किसान शहीद हुए तब उन​की विधवाओं के मंगलसूत्र के बारे में सोचा? 

आज वोटों के लिए महिलाओं को डरा रहे हैं? प्रधानमंत्री जी मंगलसूत्र का महत्व समझते तो ऐसी अशोभनीय बातें नहीं करते।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भड़काऊ और ध्यान भटकाने वाले बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं का मंगलसूत्र छीनने की बात कर रहे हों लेकिन सच यह है कि उनकी मां का मंगलसूत्र इस देश पर कुर्बान हुआ है।


प्रियंका गांधी ने जनता से सवाल किया कि देश में 55 साल तक कांग्रेस की सरकार रही है। किसी ने आपसे आपका सोना और मंगलसूत्र छीना। इंदिरा गांधी ने जंग में अपना सोना देश को दिया था।


उन्होंने कहा 'मेरी मां सोनिया गांधी का मंगलसूत्र इस देश पर कुर्बान हुआ है और पीएम मोदी कह रहे हैं कि कांग्रेस महिलाओं का मंगलसूत्र और सोना छीन लेगी। मोदी जी मंगलसूत्र का महत्व समझते तो ऐसी अनैतिक बातें नहीं करते। किसान पर कर्ज चढ़ता है तो उसकी पत्नी अपने गहने गिरवी रखती है। बच्चों की शादी होती है तो महिलाएं अपना सोना गिरवी रखती हैं।'


प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर भी हमला किया और कहा 'नोटबंदी में जब महिलाओं की बचत ले ली गई तब मोदी जी कहां थे। लॉकडाउन में जब मजदूर पैदल चले, महिलाओं ने अपने गहने गिरवी रखे, तब मोदी जी कहां थे। किसान आंदोलन में सैकड़ों किसान शहीद हो गए उनकी विधवाओं के मंगलसूत्र के बारे में मोदी जी ने नहीं सोचा। मणिपुर में एक जवान की पत्नी का वस्त्रहरण करके घुमाया गया, तब उसके मंगलसूत्र के बारे में नहीं सोचा। आज वोट पाने के लिए महिलाओं को डरा रहे हैं मोदी जी को शर्म आनी चाहिए।'


उन्होंने कहा 'यह चुनाव जनता और झूठ की सत्ता के बीच है। जनता कह रही है कि वह बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट से परेशान है लेकिन अहंकारी सत्ता असली मुद्दों से ध्यान भटकाने, झूठ फैलाने और भड़काने में लगी है। देश की जनता ने तय कर लिया है कि वह भटकाने और भड़काने की राजनीति से छुटकारा पाकर रहेगी।'


इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले को लेकर फिर से हमला बोलते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज पूरे देश को पता चल गया है कि नरेंद्र मोदी और भाजपा भ्रष्ट हैं। भाजपा ने इलेक्टोरल बॉन्ड से काले धन को सफेद कर चंदा लिया है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर