गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

30 साल बाद दिग्विजय सिंह उतरे हैं चुनावी मैदान में

None 2024-05-05 12:33:47
30 साल बाद दिग्विजय सिंह उतरे हैं चुनावी मैदान में

मध्यप्रदेश का अपेक्षाकृत शांत और छोटा जिला राजगढ़, संसदीय क्षेत्र के तौर पर इस बार देश भर में सुर्खियां बटोर रहा है

राजगढ़, (Shah Times) मध्यप्रदेश का अपेक्षाकृत शांत और छोटा जिला राजगढ़, संसदीय क्षेत्र के तौर पर इस बार देश भर में सुर्खियां बटोर रहा है, इसका कारण है कि लगभग 30 साल बाद कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह यहां से एक बार फिर लोकसभा के चुनावी मैदान में कठिन परिश्रम कर रहे हैं। यहां पर उनका मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा सांसद रोडमल नागर से हैं, जिनके पक्ष में संगठन पूरी ताकत झोंक रहा है और अनेक राष्ट्रीय नेता भी प्रचार कर चुके हैं। सिंह के लिए ये सीट इस मामले में भी अहम हैं क्योंकि ये उनकी पारिवारिक सीट रही है। इस संसदीय क्षेत्र में उनकी गृह विधानसभा गुना जिले का राघौगढ़ आता है।

वे इस संसदीय सीट से 80 और 90 के दशक में एक-एक बार पहले भी सांसद रह चुके हैं। इसके बाद उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह भी यहां से तीन बार कांग्रेस के बैनर तले और एक बार भारतीय जनता पार्टी से सांसद रह चुके हैं।भोपाल से सटी इस सीट पर सात मई को मतदान होना है। आज प्रचार समाप्ति के अंतिम दिन तक श्री सिंह ने स्वयं चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाली। भीषण गर्मी में भी वे गांव-देहात में लगातार पहुंच रहे हैं और अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। नर्मदा परिक्रमा के बाद से दिग्विजय सिंह की पदयात्रा राज्य में चर्चाओं में रहतीं हैं और चुनाव के प्रचार के दौरान भी दिग्विजय सिंह लगातार पदयात्राओं के माध्यम से ही जनता के बीच पहुंच रहे हैं।

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कई स्थानों पर सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर चुके हैं कि ये उनका 'आखिरी चुनाव' है और यही अपील करते हुए जनता से उनका समर्थन करने का अनुरोध कर रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा के नेता भी इसे उनका आखिरी चुनाव बताने से नहीं चूक रहे। भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में पिछले दिनों यहां चुनावी सभा करने आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिग्विजय सिंह के संदर्भ में बिना किसी का नाम लिए यहां तक कह दिया कि 'आशिक का जनाज़ा है, जरा धूम से निकले'। हालांकि उनके इस बयान पर दिग्विजय सिंह ने भी भाजपा नेताओं को निशाने पर लेते हुए पलटवार किया था। भाजपा के नेता श्री सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान की राज्य की स्थिति को लेकर लगातार उन पर हमले बोल रहे हैं।भाजपा के मौजूदा सांसद रोडमल नागर यहां से लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की माेना सुस्तानी को पराजित किया था, जिसके बाद मोना सुस्तानी ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली।

कांग्रेस और भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों समेत इस संसदीय क्षेत्र से कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।ये संसदीय सीट नरसिंहगढ़, ब्यावरा, खिलचीपुर, राजगढ़, सारंगपुर, आगरमालवा जिले की सुसनेर और गुना जिले की राघौगढ़ और चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्रों से मिल कर बनी है। इनमें से वर्तमान में राघौगढ़ और सुसनेर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का कब्जा है। सात मई को मतदान के बाद इस अंचल के मतदाताओं ने किस व्यक्ति को अपना समर्थन दिया है, इसका खुलासा चार जून को मतगणना के बाद सामने आ जाएगा।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर