गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

डिंपल यादव ने बजट को लेकर योगी सरकार पर कसा तंज

None 2024-07-25 14:24:17
डिंपल यादव ने बजट को लेकर योगी सरकार पर कसा तंज

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता या अगर राजनीति नहीं होती तो आंध्र प्रदेश और बिहार को विशेष पैकेज नहीं मिलता।

~Tanu

(शाह टाइम्स)। संसद में आज मानसून सत्र का चौथा दिन हैं, जिसमें बजट को लेकर जबरदस्त चर्चाए चल रही हैं। वहीं चर्चा के दौरान विपक्षी दल भी आक्रामक दिखाई दिया। जिसके चलते पक्ष और विपक्ष में नोंकझोंक अभी भी जारी है और इस बीच सपा से सांसद और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की बजट पर प्रतिक्रिया सामने आई हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि बजट और राजनीति एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। आगे कहा कि अगर ऐसा नहीं होता तो बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष पैकेज नहीं दे दिया जाता।

आपको बता दें कि मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने बजट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए तंज कसा कि बजट पर बात तो होगी। राजनीति और बजट अलग-अलग नहीं है, बल्कि दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता या अगर राजनीति नहीं होती तो आंध्र प्रदेश और बिहार को विशेष पैकेज नहीं मिलता।

आपको बता दें कि इंडिया गठबंधन और विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर बजट को लेकर के अन्य राज्यों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष पैकेज दिए जाने पर भी काफी सवाल उठाए हैं। जबकि उन्होंने तो UP की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि लखनऊ वालों ने दिल्ली वालों को नाराज कर दिया है इसलिए UP को बजट में कुछ भी नहीं मिला हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर