शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

तीन विधानसभा चुनाव में विनाशकारी हार कांग्रेस के रवैये की वजह 

None 2023-12-04 17:42:05
तीन विधानसभा चुनाव में विनाशकारी हार कांग्रेस के रवैये की वजह 

समाजवादी पार्टी के साथ जो कांग्रेस ने किया उसे कोई भी पार्टी स्वीकार नहीं करेगी

त्रिशूर । केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने तीन उत्तरी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (bjp) की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसके लिए कांग्रेस के दबदबे वाली रवैये को जिम्मेदार ठहराया और सोमवार को कहा कि भाजपा के खिलाफ विभिन्न दलों के बीच उचित समझ होनी चाहिए थी।

 केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने यहां मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “कांग्रेस का यह रवैया कि वे मध्य प्रदेश में अकेले भाजपा के खिलाफ जीत सकते हैं,यही हार का कारण बनी। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ जो किया उसे कोई भी पार्टी स्वीकार नहीं करेगी।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि वे अकेले भाजपा को नहीं हरा सकते। सबसे पुरानी पार्टी को यह समझना चाहिए कि उन्हें सभी दलों को एक साथ लाने की जरूरत है और अगर सभी एक साथ आते हैं, तो भाजपा को हराना संभव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव को अगले लोकसभा चुनाव से पहले सबसे महत्वपूर्ण चुनाव के रूप में देखा जा रहा है। जब आप भाजपा का सामना कर रहे हैं, तो आपको सभी सहयोगियों के बीच अधिकतम सहयोग होना चाहिए। कांग्रेस ने सोचा कि वे अकेले जीतेंगे, क्योंकि वे मजबूत हैं, लेकिन यही बात उन्हें परेशानी में डाल देती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह रवैया कि वे पहले ही चुनाव जीत चुके हैं, उत्तरी राज्यों, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में उनकी विनाशकारी हार का कारण बना। 

उन्होंने कहा कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (mcp) को दो सीटों का नुकसान हुआ, क्योंकि पार्टी को कांग्रेस से समर्थन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि दोनों मिलकर भाजपा को हरा सकते थे। श्री विजयन ने कहा कि कांग्रेस भाजपा द्वारा अपनाई जा रही गलत नीतियों का मुकाबला करने में भी बुरी तरह नाकामयाब रही।

Disastrous defeat in three assembly elections due to Congress's attitude

Kerala Chief Minister ,Pinarayi Vijayan, Congress,Bjp,Samajwadi Party,marxist communist party,Vidhan Sabha Election,

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर