गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

जामुन के साथ नही करना चाहिए किन चीजों का सेवन, आइए जानते हैं?

None 2025-06-11 18:55:26
जामुन के साथ नही करना चाहिए किन चीजों का सेवन, आइए जानते हैं?
जामुन के साथ नही करना चाहिए किन चीजों का सेवन, आइए जानते हैं? बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा बिकने वाला फल जामुन होता है। वैसे तो जामुन सभी कि पसंद होता है मगर कुछ लोग होते हैं जो इस फल को खाना पसंद नही करते हैं। इसके पीछे के कई कारण होते हैं। लेकिन एक सच यह भी है कि जामुन एक हेल्थी फल होता है और इसका सेवन करने से हमारे शरीर बहुत से लाभ मिलते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि जामुन का सेवन किन चीजों के साथ नहीं करना चाहिए, अन्यथा यह फायदे की जगह हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं आखिर जामुन का सेवन किन चीजों के साथ नहीं करना चाहिए। गर्मी और बरसात के मौसम के बीच एक फल बहुत बिकता है। ये फल है जामुन! जामुन वैसे तो नीला रंग का होता है लेकिन ज्यादा गहरा रंग होने पर काला भी दिख सकता है। लेकिन रंग पर मत जाइए। जामुन चाहें काला हो या नीला। अपने स्वाद से कभी आपको मायूस नहीं करेगा। रस और मिठास से भरपूर ये छोटा सा फल गुणों के मामले में बहुत बड़ा है। जामुन खाने के ढेरों फायदे आपने जरूर सुने होंगे। नहीं सुने, तो आज जान लीजिए। लेकिन उसके साथ में ये भी जानिए कि जामुन खाने के बाद या उसे खाने के साथ क्या नहीं खाना चाहिए। गलत फूड कॉम्बिनेशन की वजह से हो सकता है ये फायदेमंद फल आपको कुछ नुकसान कर जाए। चलिए पहले जानते हैं जामुन खाने के फायदे। जामुन खाने के फायदे डायबिटीज में फायदेमंद जामुन में ऐसे तत्व होते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।इसलिए डायबिटीज के मरीज इसे नेचुरल मेडिसिन की तरह खा सकते हैं। पेट से संबंधित समस्या न होना जामुन में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पेट को साफ रखने में मदद करते हैं। इससे कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं नहीं होतीं। ब्लड प्यूरीफाई करता है जामुन खून को साफ करने का काम करता है। जिससे त्वचा में निखार आता है और चेहरे पर पिंपल्स कम होते हैं। इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होना इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C और आयरन होता है। जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं। मुंह की बदबू और मसूड़ों की सूजन में लाभकारी जामुन का सेवन और इसकी गुठली का पाउडर दांत और मसूड़ों की कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। अब जानते हैं कि जामुन खाने के साथ या खाने के बाद क्या क्या चीजे हैं जिनका सेवन नहीं करना चाहिए। इन चीजों के साथ नहीं करना चाहिए जामुन का सेवन जामुन और दूध दोनों ठंडी तासीर के होते हैं। इन्हें साथ खाने से पेट में गैस, अपच और जलन की समस्या हो सकती है। पानी जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पीना पाचन की क्रिया को बिगाड़ सकता है।इससे दस्त और गैस बनने की संभावना बढ़ जाती है। हल्दी और अचार अचार और जामुन दोनों ही खटास से भरे होते हैं। साथ खाने से एसिडिटी और पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। मिठाई जामुन के तुरंत बाद मिठाई खाने से पेट भारी लग सकता है और ब्लोटिंग या अपच की समस्या हो सकती है। जामुन खाने का सही तरीका और समय खाली पेट जामुन न खाएं, इससे एसिडिटी हो सकती है। दोपहर या शाम के समय जामुन खाना सबसे फायदेमंद होता है। जामुन खाने के कम से कम 30 मिनट बाद पानी पिएं। दूध, अचार, हल्दी या मिठाई खाने में 1 घंटे का अंतर रखें।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर