गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

क्या आप जानते हैं आम हमारी स्किन के लिए भी होता है बेहद फायदेमंद?

None 2025-07-18 19:38:13
क्या आप जानते हैं आम हमारी स्किन के लिए भी होता है बेहद फायदेमंद?
क्या आप जानते हैं आम हमारी स्किन के लिए भी होता है बेहद फायदेमंद?   गर्मियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में आम की बहार आ जाती है। और शायद ही ऐसा कोई इंसान होगा जो आम खाना पसंद नही करता। बच्चों से लेकर बूढ़े व्यक्ति तक आम तो लगभग सभी का फेवरेट फल होता है।इसी के साथ आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। आम खाने में स्वादिष्ट होता है यह तो सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यही आम हमारी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। तो चलिए आज हम इसी बारे में बात करने वाले हैं कि आखिर आम स्किन के लिए कैसे फायदेमंद होता है और आम का इस्तेमाल कैसे किया जाता है।आईए जानते हैं? गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में आम की बहार छा जाती है। आम न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि इसमें कई ऐसे गुण होते हैं, जो हमारी त्वचा को चमकदार और ताजगी से भर देते हैं। गर्मियों में जब त्वचा बेजान और रूखी हो जाती है, तब आम उसमें निखार लाने में मदद करता है। स्वाद और सौंदर्य का बेहतरीन मेल है आम, जो गर्मियों को खास बना देता है। मॉइश्चराइज स्किन होना अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, आम में कुछ खास पोषक तत्व ज्यादा मात्रा में होते हैं, जो त्वचा के लिए काफी गुणकारी हैं. बीटा-कैरोटीन नामक एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को चमकदार और स्वस्थ रखने में मदद करता है। वहीं फिनोलिक एसिड त्वचा को बाहरी नुकसान, जैसे धूप और प्रदूषण से बचाता है। इसके अलावा, इसमें एस्कॉर्बिक एसिड होता है, जो त्वचा को नमी देता है और उसे जवान बनाए रखता है। स्किन पर झुर्रियों से बचाव होना आम में एक खास तत्व पाया जाता है, जिसे मैंगिफेरिन कहा जाता है। यह एक प्राकृतिक यौगिक है, जो सूजन को कम करने और सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा करने के लिए जाना जाता है। यह त्वचा को ढीला होने और झुर्रियां पड़ने से बचा सकता है। त्वचा के लिए फायदेमंद आम के मौजूद गुण अभी और बाकी हैं! इसमें कुछ खास तरह के प्राकृतिक रसायन पाए जाते हैं, जिन्हें 'फिनोलिक एसिड' कहते हैं। इनमें मुख्य 'गैलिक एसिड', 'क्लोरोजेनिक एसिड', 'प्रोटोकैटेच्युइक एसिड', 'वेनीलिक एसिड' होते हैं. ये सभी त्वचा के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। एक रिसर्च में देखा गया कि गैलिक एसिड से त्वचा लचीली बनती है। वहीं क्लोरोजेनिक एसिड, जो कॉफी में भी पाया जाता है, उसे नियमित रूप से लेने से जापानी महिलाओं में धूप से होने वाले काले दाग कम दिखे। क्या आम के पत्ते भी होते हैं फायदेमंद आइए जानते हैं? आम के फल के साथ-साथ इसके पत्तेभी भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, नाइट्रोजन, पौटेशियम, फॉस्फोरस, आयरन, सोडियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन ए, बी, सी और ई की अच्छी मात्रा होती है। आम के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की देखभाल में खास भूमिका निभाते हैं। ये पत्ते सूरज की तेज किरणों, प्रदूषण और फ्री रेडिकल्स से त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इनके रोजाना इस्तेमाल से त्वचा में कसाव आता है, जिससे झुर्रियां और महीन रेखाएं कम दिखाई देती हैं। आम के पत्ते दाग-धब्बों को हल्का करने और चेहरे को साफ-सुथरा बनाने में भी मदद करते हैं। साथ ही, ये पत्ते एक्ने और फुंसी जैसी समस्याओं को भी घटाने में असरदार होते हैं, जिससे त्वचा ज्यादा स्वस्थ और चमकदार दिखती है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर