गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

क्या आप जानते हैं अपनी पसंदीदा मिठाई रसगुल्ले का इतिहास।

None 2025-09-13 19:17:18
क्या आप जानते हैं अपनी पसंदीदा मिठाई रसगुल्ले का इतिहास।
क्या आप जानते हैं अपनी पसंदीदा मिठाई रसगुल्ले का इतिहास। जब भी कोई खुशी का मौका होता है तो मिठाईयां अवश्य बांटी जाती हैं। जिनमें से रसगुल्ला भी एक है। आईए जानते है रसगुल्ले का इतिहास। दुनिया भर में भारत की पहचान यहां की सुंदर नजारे और बहुत से तीज त्योहारों और भाषाओं से ही नहीं है, बल्कि भारत में और भी बहुत सी ऐसी चीज हैं जिनके लिए भारत दुनिया में जाना जाता है।जैसे भारत की संस्कृति, भारत की वेशभूषा और इसी के साथ-साथ भारत अपने खाने में भी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं।जी हां, भारत में एक ही नहीं बल्कि कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं।जिनमें कई तरह की मिठाइयां भी शामिल है।अगर हम मिठाइयों की बात करें और रसगुल्ला का नाम ना आए ऐसा तो कभी नहीं हो सकता। रसगुल्ला भारतवासियों कि पसंदीदा मिठाई है।तो चलिए आज हम आपको रसगुल्ले की दिलचस्प कहानी बताने वाले हैं, कि रसगुल्ले की शुरुआत कहां से हुई और कब यह बनाया गया और इसे किसने बनाया।आइए जानते हैं। भारत की पहचान सिर्फ उसके रंग-बिरंगे त्योहारों और विविध संस्कृति से नहीं होती है, बल्कि यहां का पारंपरिक खानपान भी देश व‍िदेश में अपनी पहचान बना चुका है। भारतीय मिठाइयों की दुनिया तो इतनी बड़ी और स्वादिष्ट है कि हर राज्य में आपको कोई न कोई खास मिठाई जरूर मिलेगी। इन्हीं में एक मिठाई है रसगुल्ला। ये सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि ये हमारी फील‍िंग्‍स से भी जुड़ी हुई है। हर खुशी के मौके पर बांटी जाती है मिठाई चाहे शादी-ब्याह का माहौल हो या फिर कोई भी खुशी का मौका, रसगुल्ला हमेशा मिठास घोलने आ ही जाता है। उसका नरम और रस भरा रूप देखकर बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका दिल खुश हो जाता है। भारत में दूध से बनने वाली मिठाइयों की तो कमी ही नहीं है। लेकिन रसगुल्ले की जगह सबसे अलग है। ये मिठाई न सिर्फ स्वाद में खास है, बल्कि लोगों की यादों में भी बसी हुई है। भारत के पारंपरिक खानपान में रसगुल्ला का अहम स्‍थान है। भारत ही नही विदेशों में भी है खास आपको बता दें क‍ि आज ये मिठाई सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्‍क‍ि विदेशों में भी खास बनी हुई है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रसगुल्ला सबसे पहले कहां बना था, और इसका इत‍िहास क्‍या है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसकी द‍िलचस्‍प कहानी बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है रसगुल्ला कि कहानी। हमेशा से विवाद में रहा है रसगुल्ला आपको बता दें क‍ि रसगुल्‍ले के इत‍िहास को लेकर हमेशा से मतभेद रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि रसगुल्ला सबसे पहले ओडिशा में बनाया गया था, वहीं कुछ लोग मानते हैं क‍ि रसगुल्‍ले की उत्‍पत्‍त‍ि वेस्‍ट बंगाल से हुई थी। ओडिशा के लोगों का कहना है कि रसगुल्ला 700 साल पुरानी मिठाई है। इसका इतिहास पुरी के जगन्‍नाथ मंद‍िर से जुड़ा है। पुरी के जगन्नाथ मंदिर से जुड़ा है रसगुल्ले का इतिहास। माना जाता है क‍ि भगवान जगन्नाथ ने रथ यात्रा के दौरान अपनी रूठी हुई पत्नी को मनाने के लिए ये मिठाई दी थी। 11वीं सदी में इसे 'खीरा मोहन' कहा जाता था और ये एकदम सफेद होता था। इसे पुरी के जगन्नाथ मंदिर में देवी लक्ष्मी को भोग के रूप में चढ़ाया जाता है। पश्चिम बंगाल ने भी क‍िया था दावा इसके अलावा वेस्‍ट बंगाल यानी क‍ि पश्चिम बंगाल, जो क‍ि अपनी मिठाइयों के लिए मशहूर है, वो दावा करता है कि रसगुल्ला उन्हीं की देन है। बताया जाता है क‍ि हलवाई नवीन चंद्र दास ने 1868 में कलकत्ता में रसगुल्ले का आविष्कार किया था। आज भी उनके परिवार की पीढ़ियां उनकी मिठाई की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। खाने में स्‍पंजी होता था रसगुल्‍ला जानकारी के अनुसार नवीन चंद्र दास ने सुतानुटी में स्थित अपनी मिठाई की दुकान पर सबसे पहले रसगुल्ला बनाना शुरू किया था। उनकी रेसिपी असली मानी जाती थी। ये लंबे समय तक चलती थी और खराब नहीं होती है। ये खाने में एकदम नरम और स्‍पंजी होती थी।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर