गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

चेकअप के बहाने डॉक्टर ने किशोरी से की छेड़छाड़, पोक्सो के तहत मामला दर्ज़ 

None 2024-08-29 00:03:36
चेकअप के बहाने डॉक्टर ने किशोरी से की छेड़छाड़, पोक्सो के तहत मामला दर्ज़ 
डॉक्टर पर मरीज के साथ छेड़छाड़ का आरोप पुलिस ने पॉक्सो व छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

 

Muzaffarnagar , (Shah Times)। मुजफ्फरनगर के भोपा रोड पर अस्पताल चलाने वाले डॉक्टर पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आरोप है कि चेकअप के बहाने छेड़छाड़ की गई। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ पॉक्सो और छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है।

 नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली किशोरी पथरी की समस्या से पीड़ित थी। परिजनों ने उसे 17 जुलाई को ऑपरेशन के लिए भोपा रोड स्थित डॉ. विकास पंवार के विजय श्री नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने किशोरी को एक कमरे में शिफ्ट कर दिया। कमरे में वह अकेली थी। 

आरोप है कि चेकअप के बहाने डॉक्टर ने उससे छेड़छाड़ की। इस दौरान कमरे में मौजूद परिजनों को कमरे से बाहर निकाल दिया। किशोरी के चिल्लाने पर परिजनों को पता चला। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि जांच के नाम पर मामले को दबा दिया गया।

 इस मामले में अब नई मंडी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई की है। डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।  एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर