गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

यूपी में सभी सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टरों की हड़ताल, 24 घंटे OPD सेवाएं बंद

None 2024-08-17 12:11:36
यूपी में सभी सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टरों की हड़ताल, 24 घंटे OPD सेवाएं बंद

 उत्तर प्रदेश में आज सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी।

Gopi Saini

Doctors Strike in UP: शाह टाइम्स। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के खिलाफ उत्तर प्रदेश समेत देशभर में डॉक्टरों का गुस्सा फूट रहा है। देश के बड़े सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के बाद अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आज यानी शनिवार को 24 घंटे काम बंद का ऐलान किया है। ऐसे में शनिवार को सभी सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी बंद रहेगी।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने केंद्रीय कानून बनाने और अस्पतालों को अनिवार्य सुरक्षा अधिकारों के साथ सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईएमए की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाएं छोड़कर सभी अस्पताल काम बंद रखेंगे। 

IMA ने की यह मांग?

आईएमए की एक्शन कमेटी के चेयरमैन डॉ. विनय अग्रवाल ने कहा कि हमारी मांग है कि जिस महिला डॉक्टर की हत्या हुई, उनको न्याय मिले। डॉक्टरों को हिंसा से बचाने के लिए केंद्रीय कानून बनाया जाए और अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए। उन्होंने कोलकाता अस्पताल में हुई तोड़फोड़ की भी निंदा की।

कब से कब तक रहेगी डॉक्टरों की हड़ताल?

आईएमए के मुताबिक, आज सुबह 6 बजे से कल यानी रविवार को सुबह 6 बजे तक डॉक्टरों की हड़ताल चलेगी। इस दौरान अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन ओपीडी के साथ बाकी सेवाएं बंद रहेंगी। इस हड़ताल का असर ना सिर्फ सरकारी बल्कि प्राइवेट अस्पतालों पर भी देखने को मिलेगा। 


ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर