गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

क्या पानी की भी होती है एक्सपायरी डेट, आइए जानते हैं?

None • 2026-01-21 17:21:47
क्या पानी की भी होती है एक्सपायरी डेट, आइए जानते हैं?
क्या पानी की भी होती है एक्सपायरी डेट, आइए जानते हैं? आपने अक्सर बोतलबंद पानी की बोतल पर एक्सपायरी डेट लिखी हुई देखी होगी। जिसे देखकर आप लोगों के मन में सवाल उठता है—क्या पानी भी कभी खराब हो सकता है? आखिर पानी तो पानी है, फिर उसकी मियाद कैसे खत्म हो सकती है? जो चलिए आपके इसी सवाल का जवाब लेकर हम आएं हैं? क्या पानी सच में एक्सपायर होता है? विशेषज्ञों के अनुसार शुद्ध पानी अपने आप में एक्सपायर नहीं होता। यानी अगर पानी बिल्कुल साफ और सुरक्षित वातावरण में रखा जाए, तो वह सालों तक खराब नहीं होता। लेकिन बोतलबंद पानी के मामले में कहानी थोड़ी अलग है। फिर बोतल पर एक्सपायरी डेट क्यों? पानी की बोतल पर लिखी एक्सपायरी डेट दरअसल पानी की नहीं, बल्कि बोतल की होती है। समय के साथ प्लास्टिक टूटने लगता है और उससे कुछ रसायन यानी (केमिकल) पानी में घुल सकते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। भंडारण का असर आपको बता दें कि अगर पानी की बोतल को तेज धूप में अधिक गर्म जगह पर लंबे समय तक इस्तेमाल के बिना रखा जाए, तो उसमें बैक्टीरिया पनपने की संभावना बढ़ जाती है, खासकर तब जब बोतल पहले से खुली हो। खुला पानी होता है ज्यादा जोखिम भरा खुली बोतल या खुले बर्तन में रखा पानी हवा, धूल और हाथों के संपर्क में आता है। इससे उसमें सूक्ष्म जीवाणु प्रवेश कर सकते हैं, जो पेट संबंधी बीमारियों का कारण बनते हैं। क्या एक्सपायर्ड पानी पीना खतरनाक है? अगर बोतल सील्ड है और सही तरीके से रखी गई है, तो एक्सपायरी के कुछ समय बाद भी पानी तुरंत ज़हरीला नहीं हो जाता। लेकिन लंबे समय बाद प्लास्टिक से निकले रसायन और स्वाद में बदलाव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। क्या करें, क्या न करें क्या करें:
  • पानी को ठंडी और छायादार जगह में रखें
  • कांच या स्टील की बोतलों का इस्तेमाल करें।
  • खुली बोतल का पानी 24 घंटे के भीतर उपयोग कर लें।
क्या न करें: धूप में रखी बोतल का पानी न पिएं। बहुत पुरानी या बदबूदार बोतल का पानी न इस्तेमाल करें। निष्कर्ष पानी खुद कभी एक्सपायर नहीं होता, लेकिन गलत भंडारण और प्लास्टिक बोतल उसे नुकसानदायक बना सकती है। इसलिए सुरक्षित पानी पीने के लिए सिर्फ तारीख नहीं, बल्कि उसके रख-रखाव पर भी ध्यान देना जरूरी है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर