गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

धान की रोपाई कर रही दर्जन भर मजदूर बच्चियां करंट लगने से घायल एक की मौत

None 2023-07-14 21:10:35
धान की रोपाई कर रही दर्जन भर मजदूर बच्चियां करंट लगने से घायल एक की मौत

गरीबी और पेट की भूख ने ले ली मासूम की जान खेत में धानो की रोपाई कर रही दर्जन भर मजदूर बच्चियां करंट लगने से गंभीर रूप से घायल एक की मौत मचा कोहराम

सहसवान । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपुर ताहर खेड़ा के जंगल में एक खेत में धान की रोपाई कर रहे मजदूरों को करंट लगने से एक दर्जन से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल निजी वाहनों और एंबुलेंस से सीएचसी सहसवान लाया गया जहां गंभीर रूप से घायल एक नाबालिक मजदूर बालिका ने दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल आधा दर्जन से अधिक बालिकाओं को प्रथम उपचार देने के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है हादसे में घायल हुए सभी मजदूर बच्चियां ज्यादातर नाबालिक हैं जिन्हें पारिश्रमिक पर खेत स्वामी द्वारा धान रोपने के वास्ते बुलाया गया था पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक नाबालिक बालिका के शव सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा है l

जानकारी के मुताबिक ग्राम शाहपुर ताहर खेड़ा निवासी खेत स्वामी बाबू का पुत्र गफूर अपने निकटवर्ती ग्राम सुकर्रा से खेत में धान रोपाई के वास्ते दैनिक मजदूरी पर मजदूर लेने के लिए पहुंचा था जहां से वह एक पुरुष एक महिला तथा 8 नाबालिक बालिकाओं को ₹300 की मजदूरी पर खेत में रोपाई के वास्ते लेकर आया था ।

बताया जाता है की बाबू के खेत में 11000 विद्युत लाइन का एक विद्युत पोल खड़ा था जिस पर विद्युत लाइन जा रही थी कि अचानक विद्युत स्पार्किंग होने से खेत में धान की रोपाई कर रहे मजदूरों पर आग की चिंगारी गिरी वही विद्युत पोल में भी करंट आने से खेत की रोपाई कर रहे सभी मजदूरों को करंट लग गया जिसके कारण खेत में हाहाकार मच गई जैसे तैसे मजदूरों को पानी से भरे खेत से बाहर निकाला गया गंभीर रूप से घायल सभी मजदूरों को खेत स्वामी जो टेंपो में भर भरकर उपचार वास्ते सीएचसी सहसवान लेकर पहुंचा जहां उपचार के दौरान श्रमिक नाबालिक मजदूर सीमा पुत्री हरि सिंह 8 वर्ष की मौत हो गई चिकित्सा अधीक्षक डाo प्रशांत त्यागी के अथक प्रयास के बाद भी उसको बचाया नहीं जा सका। जबकि गंभीर रूप से घायल खुशबू पुत्री शिवराज 14 वर्ष पूनम पत्नी लालाराम 32 वर्ष चंचल पुत्री लालाराम 12 वर्ष पूजा पुत्री छोटेलाल 24 वर्ष रूपा पुत्री कल्लू 10 वर्ष पुष्पा पुत्री छोटेलाल 18 वर्ष शिवानी पुत्री पीलवा रूपवती पुत्री सोहनलाल 13 वर्ष गंभीर रूप से घायल होने पर इन्हें स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत त्यागी व स्वास्थ्य कर्मचारियों ने प्रारंभिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया हादसे से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है l

https://youtu.be/gWvMTrQKsn4

जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह उप निरीक्षक जय वीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ सीएचसी सहसवान पहुंचे जहां उन्होंने हादसे में घायल हुए परिजनों को सांत्वना देते हुए मृतक नाबालिक मजदूर सीमा पुत्री हरि सिंह 12 वर्ष के शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है l

हादसे में घायल हुए मजदूरों में 8 नाबालिग बालिकाएं हैं खेत स्वामी बाबू ने जानकारी देते हुए बताया कि वह हादसे के समय खेत पर मौजूद थे अचानक करंट लगने से सभी मजदूर घायल हो गए जिन्हें जैसे तैसे पानी भरे खेत से बाहर निकाल कर उपचार वास्ते अस्पताल लेकर आए हैं l

डॉ राशिद अली खान
सहसवान बदायूं

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर