गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

डॉ. विवेक जोशी ने भारत के चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त का संभाला पदभार

None 2025-02-19 15:43:14
डॉ. विवेक जोशी ने भारत के चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त का संभाला पदभार

नई दिल्ली (शाह टाइम्स) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी डॉ. विवेक जोशी ने बुधवार को भारत के चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त का पदभार संभाला।

वित्तीय सेवा विभाग में सचिव के रूप में कर चुके है काम
डॉ. जोशी 1989 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वे हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव और केंद्र में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग तथा वित्तीय सेवा विभाग के सचिव के रूप में काम कर चुके हैं। अपने लंबे करियर में वे भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त तथा हरियाणा राज्य में पांचवें राज्य वित्त आयोग के सदस्य सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं।

ये है प्राप्त डिग्री
उत्तर प्रदेश के रहने वाले डॉ. जोशी आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियर हैं और उन्होंने आईआईएफटी, नई दिल्ली से इंटरनेशनल बिजनेस में पोस्ट ग्रेजुएशन और ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट, जिनेवा (स्विट्जरलैंड) से इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स में एमए और डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने सोमवार को अपनी बैठक में डॉ. जोशी को चुनाव आयुक्त के सदस्य के रूप में चुनने के अलावा चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाने का फैसला किया था। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने समिति के फैसलों पर आपत्ति जताई थी। कुमार और डॉ. जोशी ने आज कार्यभार संभाल लिया।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर