गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

खाली पेट मेथी का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं अनेक फायदें?

None 2025-12-04 17:04:12
खाली पेट मेथी का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं अनेक फायदें?
खाली पेट मेथी का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं अनेक फायदें? बीमारियों के उपचार में घरेलू नुस्खे बेहद लाभकारी होते हैं। सदियों से लोग कई पुरानी और जटिल बीमारियों का इलाज प्राकृतिक और घरेलू उपायों से करते आ रहे हैं। पुराने ज़माने से ही घरेलू नुस्खों को बहुत महत्व होता है।सही तरीके और नियमित उपयोग से ये नुस्खे शरीर को भीतर से मजबूत बनाते हैं और बिना किसी साइड इफेक्ट के धीरे-धीरे सेहत में सुधार लाते हैं। किचन में मौजूद कुछ मसाले ऐसे हैं जिनसे कई बीमारियों का इलाज किया जाता रहा है। किचन में मौजूद मेथी दाना एक ऐसा मसाला है जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि कई बीमारियों का भी इलाज करता है। मेथी दाना का सेवन अक्सर लोग सुबह खाली पेट डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में करते हैं। मेथी हमारी रसोई में इस्तेमाल होने वाला एक साधारण मसाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है? जी हां, मेथी में कई ऐसे गुण हैं, जो सेहत को बेहतर बनाते हैं। इसलिए रोज सुबह खाली पेट मेथी का पानी आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मेथी का पानी पीने के फायदे? वजन घटाने में सहायक ठंड के मौसम में वजन बढ़ने की समस्या काफी देखी जाती है। अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो मेथी के पानी का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने, बार-बार भूख लगने से रोकने और वजन को घटाने में मददगार है? पाचन संबंधी समस्याएं न होना जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं उनके लिए मेथी का पानी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मेथी के दानों में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। यह कब्ज, एसिडिटी और पेट की जलन जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। ब्लड शुगर कंट्रोल होना मेथी का पानी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद गैलेक्टोमैनन नामक तत्व डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। कॉलेस्ट्रॉल कम होना मेथी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर