दालचीनी भारतीय रसोई में मिलने वाला एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल अक्सर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। जब भी घर पर कोई खास डिश बनती है तो गरम मसालों का खास इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं दालचीनी को दूध में मिलाकर पिया जाए तो शरीर को कई फयादे मिलते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे डाइजेशन के साथ साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है।आइये जानते हैं दालचीनी वाला दूध पीने के फायदे?
दूध को संपूर्ण आहार कहा जाता है। लगभग हर तरह के पोषक तत्वों से समृद्ध होने की वजह से इसका सेवन पूरी तरह से स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है। डॉक्टर्स भी हर रात सोने से पहले दूध पीने की सलाह देते रहते हैं। दूध यूं तो अकेले ही बहुत फायदेमंद होता है लेकिन अगर उसमें कुछ और फायदेमंद चीजें मिलाकर पीते हैं तो उसका फायदा और बढ़ जाता है। जैसे- दूध में हल्दी मिलाकर पीने से कैंसर तक ठीक हो जाता है। इसके अलावा दूध में केसर, बादाम आदि चीजें मिलाकर पीने से दूध में लाभकारी तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है। इसी तरह अगर हम हर रोज दूध में दालचीनी मिलाकर पीते हैं तो यह कई तरह की खतरनाक बीमारियों से हमारी सुरक्षा करता है।
दालचीनी वाला दूध पीने के फायदे?
बेहतर पाचन तंत्र के लिए
दालचीनी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेट्री गुण मौजूद होते हैं जो हमारी पाचन को मजबूत बनाने का काम करता है. साथ ही यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करने में मदद करता है जो गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत दिला सकती है।
अच्छी नींद आना
दालचीनी में मैग्नीशियम होता है, जो तनाव को कम करने और नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है। दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन एक एमिनो एसिड है जो सेरोटोनिन का प्रोडक्शन बढ़ाता है, जो एक न्यूरोट्रांसमीटर है जो नींद को कंट्रोल करता है। दोनों को मिलाकर पीने से आपको गहरी और सुकून भरी नींद आ सकती है।
वज़न कम करने में सहायक
दालचीनी में मौजूद कुछ यौगिक ब्लड शुगर के स्तर को काबू करने में मदद करते हैं और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन घटाने में मदद कर सकता है। इसलिए वेट लॉस कर रहे लोगों के लिए भी यह एक अच्छा ऑप्शन है।
हड्डियां मजबूत होना
दालचीनी में कैल्शियम और अन्य मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में बड़ा रोल प्ले करते हैं। दूध में भी कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है। इन दोनों को मिलाकर पीने से बोन डेंसिटी बढ़ती है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। दालचीनी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द को कम करने में भी मदद करते हैं।
हार्ट के लिए फायदेमंद
दालचीनी में पाए जाने वाले तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल को कम और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. इसका नियमित सेवन दिल की धमनियों को स्वस्थ रख सकता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम कर सकता है।
कैसे बनाएं दालचीनी वाला दूध
दालचीनी वाला दूध बनाने के लिए एक गिलास दूध हल्का गर्म कर लें फिर उसमें ½ चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर अच्छी तरह से पका लें और रात को सोने से 30 मिनट पहले पिएं।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।