शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इस स्पेशल मसाले कि चाय पीने से शरीर को मिलते हैं अनेक फायदे?

None 2025-10-27 17:23:15
इस स्पेशल मसाले कि चाय पीने से शरीर को मिलते हैं अनेक फायदे?
इस स्पेशल मसाले कि चाय पीने से शरीर को मिलते हैं अनेक फायदे? आपने अब तक अदरक की चाय, काली मिर्च की चाय, लौंग की चाय और इलायची की चाय आदि के फायदे के बारे में तो सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं लहसुन की चाय पीने से भी हमारे शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने। लहसुन की चाय का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, यह चाय पाचन को बेहतर रखने में भी मदद करती है। तो चलिए जानते हैं किन लोगों को और क्यों करना चाहिए लहसुन की चाय का सेवन? किचन में मौजूद लहसुन एक ऐसा हर्ब है जिसे न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए बल्कि शरीर को कई लाभ पहुंचाने के लिए जाना जाता है। लहसुन का उपयोग दुनिया भर के कई व्यंजनों में किया जाता है। इसे कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है। कुछ लोग सुबह खाली फेट कच्ची लहसुन का सेवन करते हैं, तो कुछ इसे तड़के के रूप में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं सुबह लहसुन की चाय पीने से भी शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। लहसुन की चाय पीने से होने वाले फायदे? इम्यूनिटी सिस्टम मज़बूत होना बदलते मौसम में हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है, जिससे हम वायरल संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मददगार है लहसुन की चाय। क्योंकि लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। पाचन के लिए बेहतर लहसुन की चाय का सेवन पाचन एंजाइमों को बनाने और मल त्याग को कंट्रोल करके हेल्दी पाचन को प्रोत्साहित कर सकता है। और पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है। वजन कम करने में सहायक लहसुन की चाय वजन घटाने में सहायता कर सकती है क्योंकि, यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और फैट बर्न करने को बढ़ावा देती है! कैसे बनाई जाती है लहसुन की चाय लहसुन की चाय बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन की कलियों को छीलकर पीस लें। एक बर्तन में पानी उबाल लें। उबलते पानी में कुचली हुई लहसुन की कलियां डालें और इसे 10-15 मिनट तक उबलने दें। स्वाद के लिए शहद, नींबू या अदरक मिला सकते हैं। बर्तन को आंच से उतार लें और चाय को एक कप या मग में छान लें। सेवन करने से पहले इसे थोड़ा ठंडा होने दें। इस तरह से आप लहसुन की चाय बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर