शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नेतन्याहू के आवास पर ड्रोन से हमला, एयर डिफैंस सिस्टम आयरन डोम भी हो गया फेल

None 2024-10-19 13:43:13
नेतन्याहू के आवास पर ड्रोन से हमला, एयर डिफैंस सिस्टम आयरन डोम भी हो गया फेल
इस हमले के जरिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू के घर को निशाना बनाने की कोशिश की है। इजरायल में हाइफा कैसरिया इलाके में यह हमला किया गया। प्रधानमंत्री नेतन्याहू के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के घर की तरफ एक यूएवी लॉन्च किया गया था।

नई दिल्ली (Shah Times): इजरायल और लेबनान की जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब जानकारी सामने आ रही है कि हिज्बुल्ला ने लेबनान से इजरायल की इमारत पर ड्रोन अटैक किया है।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू के घर बनाया निशाना

https://twitter.com/IDF/status/1847201569260949647

इस हमले के जरिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू के घर को निशाना बनाने की कोशिश की है। इजरायल में हाइफा कैसरिया इलाके में यह हमला किया गया। प्रधानमंत्री नेतन्याहू के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के घर की तरफ एक यूएवी लॉन्च किया गया था।

प्रधानमंत्री नहीं थे मौजूद

प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी वहां नहीं थे, और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इजरायली सुरक्षा बलों ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि ड्रोन एक खुले इलाके में गिरा जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। आईडीएफ का कहना है कि आज सुबह हाइफा क्षेत्र में बजने वाले वॉर्निंग सायरन लेबनान से दागे गए रॉकेट से बज उठे थे।

आयरन डोम भेदने में था सक्षम

जो जानकारी सामने निकलकर सामने आ रही है उससे पता चला है कि ड्रोन सीधे अपने लक्ष्य को हिट करने में सक्षम था। इजरायली सुरक्षा बलों ने स्वीकार किया कि ड्रोन ने उसका एयर डिफेंस सिस्टम हमले को रोकने में विफल रहा जिसकी वजह से यह हमला हुआ। को भेद दिया और उसके इलाके में घुस गया।

तीन ड्रोन से हुआ था हमला

इज़रायली सेना के अनुसार, लेबनान से हाइफ़ा की तरफ तीन ड्रोन आए, जिनमें से केवल दो का पता चल सका और उन्हें रोक दिया गया। तीसरे ड्रोन ने कैसरिया में एक इमारत पर सटीक हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुष्टि की कि धमाका बहुत तेज था।

सीधा इमारत से टकराया ड्रोन

ड्रोन लेबनान से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी से उड़ा और सीधे कैसरिया में एक इमारत से टकराया, जिसके छर्रे एक पड़ोसी इमारत तक पहुंच गए। ड्रोन के इजरायली हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद उत्तरी तेल अवीव में ग्लिलोट बस्ती में सैन्य ठिकानों पर सायरन बजने लगे। इजरायली सेना भी मान रही है कि कि इमारत पर हमला करने से पहले ड्रोन एक घंटे तक ऊपर मंडराता रहा।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर