शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

रूस की एक इमारत से टकराया ड्रोन, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

None 2024-08-26 16:42:25
रूस की एक इमारत से टकराया ड्रोन, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

रूस के सेरातोव में एक इमारत से ड्रोन टकराने की खबर भी सामने आ रही है। इस हमले में कई लोगों के हताहत होने की आशंका भी जताई जा रही है।

शाह टाइम्स। रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रहा है युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच रूस के सेरातोव में एक इमारत से ड्रोन टकराने की खबर भी सामने आ रही है। इस हमले में कई लोगों के हताहत होने की आशंका भी जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार ये हमला यूक्रेन की तरफ से किया गया है। जिसमे ड्रोन 38 मंजिला इमारत से टकराया है। इस हमले की जद में 20 से ज्यादा गाड़ियां आई है। जिससे इस हमले में लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।

इस हमले से अमेरिका में 9/11 में हुए घातक हमले की यादें ताजा हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है, उसमें एक ड्रोन बिल्डिंग की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है। फिर थोड़ी देर बाद ड्रोन एक गगनचुंबी इमारत से सीधे जा टकराया और ड्रोन के टकराते ही पूरी बिल्डिंग धू-धू कर जलने लगती है और धुएं का बड़ा गुबार आसमान में उठने लगता है। इस भयानाक मंजर को देख कर अमेरिका के हमले की यादें ताजा हो गई।

यूक्रेन की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है यह हमला

यूक्रेन के रिहायशी इलाकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए। 8 जुलाई को बच्चों के सबसे बड़े अस्पताल पर भी हमला हुआ जिसमें 44 लोगों की मौत हुई, कई बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा था। इसलिए सेरातोव इलाके में हुआ हमला यूक्रेन की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। अब रूस ने भी इस हमले के जवाब में अपने हमले तेज कर दिए हैं।

अपने दर्द का एहसास कराना चाहता है यूक्रेन

बता दें कि सेरातोव इलाका यूक्रेन से तकरीबन 600 से 700 किलोमीटर की दूरी पर है। दोनों देश लगातार एक-दूसरे के रिहायशी इलाकों में हमले कर रहे हैं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। जो फिलहाल तो किसी हाल थमता नहीं दिख रहा है। अभी दो दिन पहले ही यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा था कि रूस को भी वैसा ही दर्द होना चाहिए, जैसा यूक्रेन को हो रहा है। उनकी इस बात से यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि यूक्रेन भी रूस को अपनी दर्द का एहसास करना चाहता है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर