गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अफगानिस्तान में आज फिर आया भूकंप

None 2023-10-11 09:33:41
अफगानिस्तान में आज फिर आया भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, अफगानिस्तान के अलावा भूकंप के झटके तुर्कमेनिस्तान और ईरान के बॉर्डर पर भी लगे हैं.

काबुल अफगानिस्तान के हेरात में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गयी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भूकंप का केंद्र 34.60 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 62.12 डिग्री पूर्वी देशांतर तथा सतह से 10 किमी की गहराई पर स्थित था। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में बीते शनिवार को आये विनाशकारी भूकंप में अब तक चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस आपदा से सैंकड़ों घर तबाह हो गए हैं। भूकंप से सबसे ज्यादा हेरात प्रांत प्रभावित हुआ है।

अफगानिस्तान इससे पहले आए भूकंप ने भारी नुकसान पहुंचाया था, जिसमें 2,000 लोगों की जान गई थी।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, अफगानिस्तान के अलावा भूकंप के झटके तुर्कमेनिस्तान और ईरान के बॉर्डर पर भी लगे हैं. भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है. यह भूकंप बुधवार सुबह 6:11:56 बजे आया था. इसका केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर गहराई में था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये भूकंप आज सुबह 05:10 बजे आया था और इसका इपिसेंटर हेरात के 29 किलोमीटर नॉर्थ में था. इस भूकंप में अफगान के चार हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं. इसके अलावा हजारों घर जमींदोज हो चुके हैं. वहां अभी भी राहत और बचाव का कार्य जारी है. आज सुबह एक बार फिर अफगानिस्तान भूकंप के झटकों से दहल गया. इस बार आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर