गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ठंड के मौसम में बाजरे के लड्डू खाना होता है हमारी सेहत के लिए फायदेमंद?

None 2026-02-12 17:34:22
ठंड के मौसम में बाजरे के लड्डू खाना होता है हमारी सेहत के लिए फायदेमंद?
ठंड के मौसम में बाजरे के लड्डू खाना होता है हमारी सेहत के लिए फायदेमंद? बाजरा की रोटी तो सर्दियों में खूब पसंद की ही जाती है। इसके अलावा इसकी खिचड़ी, मीठी खीर भी बनाकर खाई जाती है, लेकिन अगर डेली रूटीन में बाजरा शामिल करना हो और इसे एक बैलेंस तरीके से लेना हो तो इसके लड्डू बेस्ट रहते हैं। आप रोजाना सिर्फ एक लड्डू खा सकते हैं, जिससे आपके शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है, साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। इसे बनाना भी बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं होता है। बच्चों के लिए आप छोटे-छोटे लड्डू बना सकते हैं। इससे सर्दी-जुकाम से बचाव होता है। इस तरह से बाजरा के लड्डू स्वाद के साथ ही पौष्टिकता से भी भरपूर होते हैं। बाजरा एक मोटा अनाज है। ठंड में इसका सेवन करने से शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है। बाजरा की खेती भारत राजस्थान, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, आंध्र प्रदेश और पंजाब में सबसे अधिक होती है। बाजरा से बहुत सी रेसिपीज बनाई जा सकती हैं, जैसे बाजरे की खिचड़ी, पूड़ी, मोठ, चीला, हलवा, दलिया आदि। आपको बता दें कि बाजरे में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और जिंक जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं। अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो सर्दियों में जरूर बनाएं बाजरा लड्डू। बाजरे के लड्डू बनाने के लिए सामग्री। बाजरे का आटा गेंहू का आटा मखाने, रोस्टेड बादाम काजू पिस्ता गोंद (फ्राई करके पीसा हुआ) गुड़ इलाइची पाउडर नारियल बुरादा देसी घी कैसे बनाएं बाजरे के लड्डू। बाजरा लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा घी डालकर मखाने भूनकर पीस लें। इसी तरह गोंद को भी घी में फ्राई करके पीस लें। अब इसी पैन में थोड़ा घी डालकर गेहूं का आटा भूनकर एक तरफ रख दें। इसी तरह पैन में और घी डालकर बाजरे के आटे को भी भूनें। एक बाउल में बाजरे का आटा, गेहूं का आटा, बादाम का पाउडर, पीसी हुई चीनी या गुड़, क्रश्ड काजू और पिस्ता, मखाने, गोंद, नारियल का बुरादा और थोड़ा सा हल्का गरम घी डालें। सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें और इस मिश्रण से लड्डू बनाकर देखें। अगर मिश्रण सूखा लगता है तो आप थोड़ा घी और डाल लें।इससे लड्डू बनाकर स्टोर करके रखे और जब चाहे इसका मजा लें। बाजरे के लड्डू खाने के फायदें बाजरा लड्डू न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने बल्कि सेहत के लिए भी कमाल है बाजरे में मौजूद अघुलनशील फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मददगार है। इसमें कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने और वजन को घटाने के लेकर पाचन को बेहतर रखने तक में मदद मिल सकती है. इसकी तासीर गर्म होती है जो शरीर को अंदर से गर्म रखने में मददगार है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर