गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कच्चे खजूर खाने से शरीर को मिलते हैं कई फायदे

None 2024-07-11 08:04:01
कच्चे खजूर खाने से शरीर को मिलते हैं कई फायदे

कच्चा खजूर मरूस्थल का फल है जो सिर्फ एक से डेढ़ महीने ही आता है। अगर आप भी इसके स्वास्थ्य लाभ उठाना चाहते हैं तो इसका सेवन अभी ही कर सकते हैं। जी हां इसके बाद ये फल अगले ही साल देखने को मिलेगा।

~ Neelam Saini

खजूर खाने के फायदे तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन क्या आपने कभी कच्चे खजूर के फायदों के बारे में सुना है। अगर नही जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं।

कच्चा खजूर मरूस्थल का फल है जो सिर्फ एक से डेढ़ महीने ही आता है। अगर आप भी इसके स्वास्थ्य लाभ उठाना चाहते हैं तो इसका सेवन अभी ही कर सकते हैं। जी हां इसके बाद ये फल अगले ही साल देखने को मिलेगा। बता दें कि कच्चा खजूर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खासतौर से यह महिलाओं के लिए बेहद लाभदायी है।

बता दें कि पके हुए खजूर की तरह ही कच्चे खजूर को भी खाली पेट खाने के बहुत से फायदे हैं। कच्चे खजूर में कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, लाभदायक फैट्स, डायटरी फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-बी6, ए और के और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

बालों की लिए फायदेमंद

कच्चे खजूर में विटामिन बी6 भी पाया जाता है, जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसलिए इसका सेवन बालों का झड़ना रोकने में मदद करता है। बालों की समस्या से राहत पाने के लिए कच्चे खजूर के मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कब्ज से राहत

कच्चे खजूर में फाइबर और आयरन भी पाया जाता है जो कब्ज से छुटकारा दिलाने में काफी मदद करता है। नियमित तौर पर कच्चे खजूर का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या जैसे पेट में दर्द, पेट में मरोड़ और गैस जैसी समस्याओं से भी निजात मिलती है।

खून की कमी पूरी करना

जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है उनके लिए भी यह रामबाण साबित होता है। कच्चे खजूर में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो खून बढ़ाने में मदद करता है।

वज़न कम करने में सहायक

कच्चे खजूर में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। इसके साथ ही लो कैलोरी होने के साथ इसमें फाइबर भरपूर होते यह फाइबर का भी अच्छा सोर्स है, जिसकी वजह से यह वज़न कम करने में मदद कर सकता है। वेट लॉस करने के लिए आप सुबह खाली पेट नाश्ते में इसका सेवन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर