गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ईडी अधिकारियों पर हमले के बाद ईडी प्रमुख राहुल नवीन पहुंचे कोलकाता

None 2024-01-09 14:16:15
ईडी अधिकारियों पर हमले के बाद ईडी प्रमुख राहुल नवीन पहुंचे कोलकाता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के उत्तर 24 परगना (North 24 Parganas) जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता शाहजहां शेख (Shahjahan Sheikh) के घर पर छापेमारी के दौरान अपने अधिकारियों पर हमले के चार दिन बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निदेशक राहुल नवीन (Rahul Naveen) मंगलवार को यहां पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ईडी प्रमुख लगभग सवा दो बजे दमदम हवाईअड्डे पर पहुंचे और यहां उन्होंने एक घंटे तक तीन ईडी अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वह होटल में रात्रि विश्राम के लिए रवाना होने हो गये।

सूत्रों ने कहा कि ईडी प्रमुख जमीनी हकीकत की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। ईडी के कोलकाता कार्यालय ने शुक्रवार को दो स्थानों पर हुए हमलों के संबंध में पहले ही विस्तृत रिपोर्ट भेज दी थी। इनमें 24 परगना में संदेशखाली है जहां ईडी अधिकारियों के साथ-साथ सीआरपीएफ पर हमले की साजिश रचने का आरोपी शहजहां शेख रहता है और दूसरा बोनगांव में जहां पूर्व नगर पालिका प्रमुख शंकर अद्य्या उर्फ डाकू रहता है। संदेशखाली में सर्च ऑपरेशन छोड़कर ईडी के अधिकारी जान के डर से वापस लौट आये थे। जबकि बोनगांव की टीम ने राशन वितरण घोटाले में शामिल होने के आरोपी अद्या को गिरफ्तार कर लिया।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता शाहजहां शेख (Shahjahan Sheikh) के समर्थकों के एक समूह ने द्वारा किये गये हमले में कम से कम तीन ईडी अधिकारी घायल हो गए, उनमें से एक को सिर में चोट लगी और उनके वाहनों नष्ट हो गये।

सूत्रों ने कहा कि दौरे पर आए ईडी निदेशक राहुल नवीन (Rahul Naveen) साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में अपने अधिकारियों के साथ एक इनडोर बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
ईडी ने शनिवार को भगोड़े शेख के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया, जो अभी भी गिरफ्तारी से बच रहा है। इस बीच, ईडी को संदेह है कि पीडीएस घोटाला 9,000 से 10,000 करोड़ रुपये के बीच है जिसमें से 2000 करोड़ रुपये सीधे या बंगलादेश के माध्यम से दुबई में स्थानांतरित किए गए थे।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा, ''ईडी ने पश्चिम बंगाल पुलिस (West Bengal Police) द्वारा दर्ज की गई विभिन्न प्राथमिकियों के आधार पर पीडीएस घोटाले (PDS scam) की जांच शुरू की, जिसमें कथित तौर पर विभिन्न निजी व्यक्तियों को पीडीएस राशन के अनधिकृत कब्जे में पाया गया और धान की फर्जी खरीद में शामिल पाया गया। ईडी की जांच के दौरान, यह पता चला है कि अपराध की आय उत्पन्न की गई और विभिन्न तरीकों को अपनाकर विभिन्न व्यक्तियों के बीच साझा की गई।
ईडी ने कहा कि जांच के दौरान यह भी चला कि ऐसे व्यक्तियों ने कथित तौर पर विभिन्न कंपनियों की कॉर्पोरेट पहचान का उपयोग करके अपराध की आय (पीओसी) को सफेद किया, विभिन्न अचल संपत्तियों के अधिग्रहण में निवेश किया और उक्त पीओसी का कुछ हिस्सा (पूर्व खाद्य मंत्री) ज्योति प्रिया मल्लिक का नियंत्रण और लाभकारी स्वामित्व वाली कुछ कंपनियों को हस्तांतरित भी किया। ।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

ईडी के बयान में कहा गया, “आगे की जांच के दौरान, पिछले 5 जनवरी को विभिन्न फुल फ्लेज्ड मनी चेंजर्स (FFMC) कंपनियों और संबंधित व्यक्तियों पर तलाशी ली गई और खोज के दौरान प्रासंगिक सबूत जब्त किए गए। अब तक की गई जांच से संकेत मिलता है कि घोटाले की भयावहता बहुत बड़ी है।” और एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा प्राप्त अपराध की आय और आगे स्थानांतरित और स्तरित होने का संदेह कम से कम 9,000 - 10,000 करोड़ रुपये है और इसमें से 2000 करोड़ रुपये सीधे दुबई में या बांग्लादेश के माध्यम से स्थानांतरित होने का भी संदेह है।”

इस संबंध में, पूर्व बोनगांव (उत्तर 24 परगना जिले में) नगर पालिका अध्यक्ष शंकर अध्या (बोंगांव के निवासी), जिनके पास कई एफएफएमसी कंपनियों का स्वामित्व और नियंत्रण है, को गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेश किया गया। विशेष पीएमएलए कोर्ट, कोलकाता, ने उन्हें 14 दिनों की ईडी हिरासत दी।

https://shahtimesnews.com/farmers-compete-to-deliver-sugarcane-to-crushers-double-explosion-in-sugarcane-prices/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर