गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ED बीजेपी के इशारे पर संजय सिंह को मरवाने की साजिश कर रही

None 2023-10-11 16:19:26
ED बीजेपी के इशारे पर संजय सिंह को मरवाने की साजिश कर रही

आम आदमी पार्टी ने ईडी पर लगाया गंभीर आरोप

भाजपा के इशारे पर सांसद संजय सिंह को मरवाने की साजिश

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर बुधवार को गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भाजपा के इशारे पर सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) को मरवाने की साजिश कर रहा है।

‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं विधायक दिलीप पांडे (Dilip Pandey) ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंगलवार को अदालत में संजय सिंह (Sanjay Singh) की पेशी के दौरान जो सच उजागर हुआ है उससे भाजपा की घटिया राजनीति और प्रतिशोध की भावना का पर्दाफार्श हो गया है। अदालत में यह स्पष्ट हो गया कि ईडी भाजपा के इशारे पर संजय सिंह (Sanjay Singh) को मरवाने की साजिश कर रहा है। यह एक बड़ा सवाल है और इस सवाल का जवाब ईडी और भाजपा दोनों को देना चाहिए।

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1711987076454101459?t=ljmb8TNSIh_9LixoszMgQQ&s=19

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

‘आप’ नेता ने कहा कि ईडी की हिरासत में ऐसा दो बार हुआ कि अदालत की जानकारी के बगैर संजय सिंह (Sanjay Singh) को अज्ञात जगह पर ले जाने की कोशिश की गई। इससे सवाल उठता है कि ऊपर कौन बैठा हुआ है जो नियमों को दरकिनार कर ईडी को कुछ करने के लिए प्रेरित कर रहा है।

उन्होंने कहा,“ दस घंटे छापा मारने के बाद भी सबूत के नाम पर जब कागज का एक टुकड़ा भी नहीं मिला, तब भी ईडी से यह बात निकलकर आई कि उनको किसी ने ऊपर से आदेश दिया है। ईडी के ऊपर वह कौन आदमी बैठा हुआ है जो बेखौफ और ईमानदार संजय सिंह (Sanjay Singh) से इतना डरा हुआ है कि उनकी आधारहीन गिरफ्तारी और जान से मारने की साजिश रची जा रही है। यह एक बड़ा सवाल है, जिसका जबाव अगर ईडी और भाजपा अलग-अलग दें तो तस्वीर साफ हो जाएगी।”

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर