गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

टीएमसी नेता व अभिनेत्री नुसरत जहां को ईडी ने किया समन जारी

None • 2023-09-05 16:38:35
टीएमसी नेता व अभिनेत्री नुसरत जहां को ईडी ने किया समन जारी

टॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत जहां ने दो अगस्त को कोलकाता के प्रेस क्लब में एक मीडिया सम्मेलन में कहा था,“मैं किसी भी गलत काम या किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी में शामिल नहीं हूं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता व अभिनेत्री नुसरत जहां को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन जारी किया है, जिसमें एक रियल एस्टेट फर्म (Real Estate firm) के साथ उनके कथित संबंध में 12 सितंबर को जांच अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय एजेंसी ने सेवन सेंस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राकेश सिंह को भी उसी तारीख को सुबह 11 बजे तलब किया है। यह समन वरिष्ठ नागरिकों के एक समूह द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में शिकायत दर्ज कराने के बाद हुआ, जिसमें रियल एस्टेट फर्म सेवन सेंस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड पर आरोप लगाया गया था। इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लि. ने शहर के उत्तरपूर्वी हिस्से में न्यू टाउन इलाके में फ्लैट देने का वादा करके धोखाधड़ी की।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

कथित वंचित घर खरीदारों से शिकायतें मिलने के बाद, ईडी ने अपनी ओर से इस मुद्दे पर एक प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) दायर की। केंद्रीय एजेंसी को मिली शिकायतों के अनुसार, फर्म ने कथित तौर पर निवेशकों से चार साल के भीतर आवासीय फ्लैट देने का वादा करके कई करोड़ रुपये एकत्र किए लेकिन वो वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं।

उत्तर 24 परगना में बशीरहाट लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली टॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत जहां ने दो अगस्त को कोलकाता के प्रेस क्लब में एक मीडिया सम्मेलन में कहा था,“मैं किसी भी गलत काम या किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी में शामिल नहीं हूं। मैंने बहुत पहले मार्च 2017 में इस कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था। मुझे नहीं पता कि मुझ पर झूठा आरोप क्यों लगाया जा रहा है।”

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर