गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मामले में अमानतुल्लाह ख़ान के घर ईडी की रेड

None 2024-09-02 08:53:00
दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मामले में अमानतुल्लाह ख़ान के घर ईडी की रेड
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह ख़ान ने दावा किया है कि उन्हें गिरफ़्तार करने के लिए जाँच एजेंसी ईडी उनके घर पहुँची है।


New Delhi , ( शाह टाइम्स) ।आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह ख़ान दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मामले में ईडी की जांच के घेरे में हैं आज जाँच एजेंसी ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) उनके घर पहुँची है।

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह ख़ान ने दावा किया है कि उन्हें गिरफ़्तार करने के लिए जाँच एजेंसी ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) उनके घर पहुँची है।

https://www.instagram.com/reel/C_Zrj1OPrcy/?igsh=YXA5eTczdDgwZWNo


ओखला के विधायक अमानतुल्लाह ख़ान ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह दावा किया है। उन्होंने कहा, “मेरे घर अभी ईडी के लोग मुझे गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे हैं।”

https://twitter.com/KhanAmanatullah/status/1830428733724901410?t=oCXA7djSJOYPXNO62Y_idw&s=09


वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा, “ईडी की निर्दयता देखिये अमानतुल्लाह ख़ान, अमानतुल्लाह पहले ईडी की जाँच में शामिल हुए, उनसे आगे के लिए समय माँगा, उनकी सास को कैंसर है, उनका ऑपरेशन हुआ है। घर में सुबह- सुबह धावा बोलने पहुँच गये।”


उन्होंने कहा, “ अमानतुल्लाह ख़ान के ख़िलाफ़ कोई सबूत नहीं है, लेकिन श्री मोदी की तानाशाही और ईडी की गुंडागर्दी दोनों जारी है।”


दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा “ईडी का बस यही काम रह गया है। भाजपा के ख़िलाफ़ उठने वाली हर आवाज़ को दबा दो। तोड़ दो। जो टूटे नहीं, दबे नहीं उसे गिरफ़्तार करके जेल में डाल दो।


उल्लेखनीय है कि आप विधायक दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मामले में ईडी की जांच के घेरे में हैं।

खबर विस्तार से

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह ख़ान ने सोमवार को कहा कि उन्हें और उनकी पार्टी को तोड़ने के लिए जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा, लेकिन हम जेल से डरने वाले नहीं है।
विधायक के दावे के बावजूद जाँच एजेंसी ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की तरफ़ से फ़िलहाल कोई वक्तव्य या जानकारी नहीं दी गई है।
ओखला के विधायक अमानतुल्लाह ने फ़ेसबुक पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि ईडी तलाशी के नाम पर उन्हें गिरफ़्तार करने आई है। उन्होंने कहा कि उनकी सास कैंसर से पीड़ित है और वह मेरे घर पर हैं। चार दिन पहले ही उनका ऑपरेशन हुआ है। इस बात की जानकारी जाँच एजेंसी को भी दी थी और उनके हर नोटिस का जवाब दिया था। तलाशी का मक़सद सिर्फ़ हमें गिरफ़्तार करना है।
उन्होंने कहा कि वह हमारे कामों को रोकना चाहते हैं। पिछले दो साल से मुझे परेशान कर फर्जी मुक़दमे लगा रहे हैं। आये दिन कोई न कोई उलझन खड़ी रहे है। सिर्फ़ मुझे ही नहीं पूरी पार्टी को परेशान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन जेल में है। अब हमें गिरफ़्तार करना चाहती है। इनका मक़सद हमें और हमारी पार्टी को तोड़ना है।


आप विधायक ने कहा है कि हमारे क्षेत्र ओखला में विकास के जो भी काम अधूरे रह गए हैं, उनको पूरा किया जायेगा। हम लोग जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं। हमें अदालत पर भरोसा है इन्साफ़ ज़रूर मिलेगा।


उन्होंने कहा कि एक ऐसा मुक़दमा जो 2016 से चला आ रहा है, जिसमें केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कहा कि इसमें कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है, लेकिन फिर भी परेशान किया जा रहा है।
आप नेता ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया, जिससे उन्हें शर्मिंदा या मायूस होना पड़े।


पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा “ईडी की निर्दयता देखिये, अमानतुल्लाह ख़ान पहले ईडी की जाँच में शामिल हुए, उनसे आगे के लिए समय माँगा, उनकी सास को कैंसर है, उनका ऑपरेशन हुआ है। घर में सुबह सुबह धावा बोलने पहुँच गये।”


उन्होंने कहा, “श्री अमानतुल्लाह ख़ान के ख़िलाफ़ कोई सबूत नहीं है, लेकिन श्री मोदी की तानाशाही और ईडी की गुंडागर्दी दोनों जारी है।”


दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा “ईडी का बस यही काम रह गया है। भाजपा के ख़िलाफ़ उठने वाली हर आवाज़ को दबा दो।तोड़ दो। जो टूटे नहीं, दबे नहीं उसे गिरफ़्तार करके जेल में डाल दो।”

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर