गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इकबाल बाला के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, 4440 करोड़ रुपये की ग्लोकल यूनिवर्सिटी और जमीन जब्त

None 2024-06-15 15:09:36
इकबाल बाला के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, 4440 करोड़ रुपये की ग्लोकल यूनिवर्सिटी और जमीन जब्त

मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक आखरी कुर्की ऑर्डर जारी किया था, इसके बाद इकबाल बाला की 121 एकड़ जमीन और ग्लोकल यूनिवर्सिटी की इमारत को जब्त कर लिया गया है। 

लखनऊ ,(Shah Times) । उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वक्त से मुल्जिमों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सहारनपुर में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाला के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। 

प्रवर्तन निदेशालय (ED)  ने  इकबाल उर्फ बाला की 4 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों को अटैच कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यूनीवर्सिटी की 4,440 करोड़ रुपए की कीमत की इमारत और जमीन कुर्क की है।

 जानकारी के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक आखरी कुर्की आदेश जारी किया था, इसके बाद 121 एकड़ जमीन और ग्लोकल यूनिवर्सिटी की इमारत को जब्त कर लिया गया है। 

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बयान में कहा कि ये संपत्तियां अब्दुल वहीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर दर्ज हैं, इन पर  इकबाल उर्फ बाला और उनके परिवार के सदस्यों का कंट्रोल था।

हाजी इकबाल उर्फ बाला, ट्रस्ट और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ की गई ये कार्रवाई अवैध खनन मामले से जुड़ी है। ईडी के अनुसार, पूर्व एमएलसी फरार है। माना जा रहा है कि वह दुबई में है। मोहम्मद इकबाल के चार बेटे हैं। बेटों और भाई के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जो जेल में बंद हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रेत खनन, लीज के अवैध नवीनीकरण और कई खनन लीज धारकों, कुछ अधिकारियों और अज्ञात लोगों के खिलाफ दिल्ली में दर्ज सीबीआई एफआईआर से जुड़ा है। 

सभी खनन फर्मों का स्वामित्व और संचालन हाजी इकबाल उर्फ बाला समूह के पास था। ये फर्म सहारनपुर और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन में शामिल थीं। ईडी ने कहा कि आईटीआर में मामूली आय दिखाने के बावजूद खनन फर्मों और मोहम्मद इकबाल के समूह की कंपनियों के बीच बिना किसी कारोबारी संबंध के करोड़ों के लेन-देन पाए गए हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर