शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हिंदुस्तान कॉपर खदान में फंसे लोगों में आठ को बाहर निकाला गया

None 2024-05-15 11:52:38
हिंदुस्तान कॉपर खदान में   फंसे लोगों में आठ को  बाहर निकाला गया

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने हिंदुस्तान कॉपर खदान हादसे की सूचना के बाद ही अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

झुंझुनूं, ( Shah Times)। राजस्थान में नीमकाथाना जिले के खेतड़ी नगर स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में फंसे 15 लोगों में से आठ को बाहर निकाल लिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब सात बजे तीन लोग निकाले गए जिन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे पांच लोगों को और बाहर निकाला गया। बचाव अभियान में लगे अधिकारियों का कहना है कि सात लोगों को भी जल्दी ही बाहर निकाल लिया जाएगा।मंगलवार रात हुए इस हादसे में अधिकारियों सहित 15 लोग फंस गए थे। नीमकाथाना जिले के खेतड़ी नगर स्थित इस खदान में 1875 फीट की गहराई में लिफ्ट की चेन टूट गई थी।

अंदर फंसे लोगों के लिए रात में दवाइयां और फूड पैकेट भेजे गए। गत 14 मई की शाम को खेतड़ी कॉपर कार्पोरेशन (केसीसी) चीफ सहित सतर्कता टीम खदान में नीचे उतरी थी। रात करीब आठ बजे खदान से बाहर निकलते समय लिफ्ट की चेन टूट जाने से यह लोग खदान में फंस गए।लिफ्ट में कोलकाता से आई सतर्कता टीम और केसीसी के बड़े अधिकारी हैं। रेस्क्यू रैपिड टीम के प्रभारी डॉ. महेंद्र सैनी ने बताया कि आठ लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया है। उनमें से तीन लोगों को जयपुर रेफर कर दिया गया। शेष सात लोग खदान में सुरक्षित हैं। डॉक्टरों की टीम उन तक पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने हादसे की सूचना के बाद ही अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। भजन लाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर कहा कि झुंझुनूं के खेतड़ी में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में लिफ्ट की रस्सी टूटने से हुए हादसे की सूचना प्राप्त हुई। संबंधित अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत, बचाव कार्य तेजी से संचालित करने, प्रभावितों को हर संभव मदद व स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ईश्वर से इस हादसे में घायल सभी नागरिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व खदान में फंसे लोगों के सकुशल बाहर आने की कामनाकी।उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोशल मीडिया पर बताया कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। अभी तक आठ लोगों को निकाला जा चुका है।

उन्होंने खदान में फंसे लोगों के सकुशल बाहर आने और रेस्क्यू ऑपरेशन जल्द पूरा होने की कामना की।खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर घटना के कुछ समय बाद ही घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं। खदान में खेतड़ी उप जिला अस्पताल के डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, शीशराम गुर्जर और इंजीनियर्स की दस सदस्यीय टीम भेजी गई थी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर