गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ऐलानिया बयान: पुलिसियाई  लठबाजों से डरेंगे नहीं 

None 2023-07-24 23:25:01
ऐलानिया बयान: पुलिसियाई  लठबाजों से डरेंगे नहीं 

रिपोर्ट- राव राशिद

ऋषिकेश।आईडीपीएल में प्रशासन की कार्रवाई पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने राज्य सरकार को जमकर खरीखोटी सुनाई है। उन्होंने दावा किया सरकार यह जमीन गुजरात के एक उद्योगपति को देना चाहती है। आरोप लगाया कि प्रदेश की धामी सरकार उद्योगपति के दबाव में भवनों पर बुलडोजर चला रही है। हरदा दो टूक बोले, सरकार ऐलानिया सुन ले किसी भी स्थानीय निवासी पर डंडा और भवन पर बुल्डोजर चला, तो कांग्रेस साथ खड़ी होगी।


महीनेभर से आईडीपीएल को खाली कराने के विरोध में जारी आंदोलन में सोमवार को पूर्व सीएम हरीश रावत भी शामिल हुए। कहा कि आईडीपीएल बचाने को साझा लड़ाई की जरूरत है। आंदोलनकारी स्थानीय लोगों को अन्य राजनीतिक और सामाजिक संगठन को भी साथ लाना होगा। यहां लोग कब्जा कर नहीं बैठे हैं, बल्कि सरकार की इजाजत से वहां निवास कर रहे हैं। बोले, स्थानीय लोगों के पास घर बचाने का सिर्फ एक ही रास्ता है कि वह साझी लड़ाई की रणनीति बनाएं। सरकार के अन्याय के खिलाफ कांग्रेस कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

https://shahtimesnews.com/shah-times-dehradun-23-july-23-e-paper/
Shah Times  Dehradun 24 July 23 E-PAPER 

क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद पर हमला बोलते हरदा ने कहा कि पूरा ऋषिकेश आईडीपीएल के साथ खड़ा होगा, तो उनमें प्राण आएंगे। पूछा, आखिर मंत्री अग्रवाल इस अन्याय के खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठा रहे हैं। भरी बरसात में स्थानीय लोगों को बेघर करने की कार्रवाई पर उन्हें डूब कर मर जाना चाहिए। बताया कि कांग्रेस के विधायक सरकार को आईडीपीएल बचाने को लेकर पत्र लिखेंगे। मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, राजपाल खरोला, जयेंद्र रमोला, विजयपाल सिंह रावत, संदीप कुमार, सुनील रामेश्वरी चौहान, उर्मिला, हेमंत, सूरज, जसवंत रावत, एनएच सिंह, सहजल शर्मा, आरती, विमला, सरिता आदि मौजूद।

https://shahtimesnews.com/
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें 
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर