गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

एक पार्टी पक्ष में आये चुनाव नतीजे रहस्यमयी मामला गंभीर चिंतन की जरुरत

None 2023-12-04 11:43:11
एक पार्टी पक्ष में आये चुनाव नतीजे रहस्यमयी मामला गंभीर चिंतन की जरुरत

मायावती ने चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के प्रति संदेह जताया

लखनऊ । बसपा मायावती (Mayawati) ने चार राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के नतीजों के प्रति संदेह व्यक्त करते हुये कहा कि एक पार्टी के पक्ष में आये चुनाव नतीजे जनता के गले के नीचे नहीं उतर रहे है। यह एक रहस्यमयी मामला है जिस पर गंभीर चिंतन की जरुरत है।

https://twitter.com/Mayawati/status/1731523009721274432?t=Jtg-FSx6ssRW-ZvpEYFQww&s=19

मायावती (Mayawati) ने सोमवार को सिलसिलेवार ट्वीट (एक्स) पर पार्टी कैडरों से निराश नही होने की अपील करते हुये लोकसभा चुनाव की तैयारी जोर शोर से करने का आवाहन किया। उन्होने कहा “ देश के चार राज्यों में अभी हाल ही में हुए विधानसभा आमचुनाव के आए परिणाम एक पार्टी के पक्ष में एकतरफा होने से सभी लोगों का शंकित, अचंभित व चिन्तित होना स्वाभाविक, क्योंकि चुनाव के पूरे माहौल को देखते हुए ऐसा विचित्र परिणाम लोगों के गले के नीचे उतर पाना बहुत मुश्किल।”

बसपा प्रमुख ने कहा “ पूरे चुनाव के दौरान माहौल एकदम अलग व काँटे के संघर्ष जैसा दिलचस्प, किन्तु चुनाव परिणाम उससे बिल्कुल अलग होकर पूरी तरह से एकतरफा हो जाना, यह ऐसा रहस्यात्मक मामला है जिसपर गंभीर चिन्तिन व उसका समाधान जरूरी। लोगों की नब्ज पहचानने में भयंकर ’भूल-चूक’ चुनावी चर्चा का नया विषय।”

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उन्होने कहा “ बीएसपी के सभी लोगों ने पूरे तन, मन, धन व दमदारी के साथ यह चुनाव लड़ा, जिससे माहौल में नई जान आई, किन्तु उन्हें ऐसे अजूबे परिणाम से निराश कतई भी नहीं होना है बल्कि परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करते रहना है।”

मायावती (Mayawati) ने कहा “ इस चुनावी परिणाम के संदर्भ में जमीनी रिपोर्ट लेकर आगे लोकसभा चुनाव की नए सिरे से तैयारी पर विचार-विमर्श के लिए पार्टी की आल इण्डिया की बैठक आगामी 10 दिसम्बर को लखनऊ में आहुत। चुनाव परिणाम से विचलित हुए बिना अम्बेडकरवादी मूवमेन्ट आगे बढ़ने का हिम्मत कभी भी नहीं हारेगा।”

गौरतलब है कि रविवार को आये चुनाव नतीजों में भाजपा ने मध्य प्रदेश (MP) में अपनी सरकार को बचा रखने में सफलता हासिल की बल्कि छत्तीसगढ और राजस्थान (Chhattisgarh and Rajasthan) में कांग्रेस (Congress) को परास्त करते हुये भगवा लहराया है।

https://shahtimesnews.com/we-humbly-accept-the-mandate-of-madhya-pradesh-chhattisgarh-and-rajasthan/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर