गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव का ऐलान, यूपी की 9 सीटों पर इस दिन होगा मतदान

None 2024-10-15 17:06:59
महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव का ऐलान, यूपी की 9 सीटों पर इस दिन होगा मतदान
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया तो कि महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव 20 नवंबर को होंगे। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे। इस राज्य में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इन दोनों राज्यों के नतीजे एक साथ ही 23 नवंबर को आएंगे।

नई दिल्ली (Shah Times): आज चुनाव आयोग ने प्रैस वार्ता करके महाराष्ट्र, झारखंड और यूपी में होने वाले उपचुनाव के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा 48 विधानसभा सीटों पर और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान भी हुआ है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने दी यह जानकारी

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया तो कि महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव 20 नवंबर को होंगे। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे। इस राज्य में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इन दोनों राज्यों के नतीजे एक साथ ही 23 नवंबर को आएंगे।

यह है दोनों राज्यों की सीटों का गणित

बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को 145 सीटें चाहिए होंगी। वहीं झारखंड की बात करें तो विधानसभा की 81 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 42 सीटों की जरूरत होगी।

ईवीएम को लेकर भी बोले राजीव कुमार

पिछले 15-20 चुनाव देखें तो हर चुनाव में अलग-अलग नतीजे आए हैं और ऐसा नहीं हो सकता कि जब मनमाकिफ नतीजे न आएं तो सवाल उठाए जाएं। सीईसी ने कहा कि ईवीएम में सिंगल यूज बैट्री है और जब ये डाली जाएगी तो ये लंबे समय तक चलती है। जब शुरू हुई तो वो 100 फीसदी थी, लेकिन जैसे जैसे वो इस्तेमाल होगी तो बैट्री लाइफ कम होगी। मॉक पॉल के दौरान इस्तेमाल होने की वजह से बैट्री चार्जिंग अलग-अलग हो सकती है।

यह दी जानकारी

ईवीएम में जो बैट्री डाली जाती है, उस पर भी एजेंट्स के हस्ताक्षर होते हैं। स्टोरेज के दौरान तीन स्तरीय सुरक्षा होगी। जब वो मतदान के लिए निकलेंगी तो उसकी वीडियोग्राफी होगी और फिर कैंडिडेट्स के एजेंट्स होंगे। सभी मशीनों के नंबर भी एजेंट्स के साथ साझा किए जाएंगे और उनसे वोट डलवाकर भी पुष्टि कराई जाती है। इसके बाद वोटिंग हुई और फिर बंद होने पर भी एजेंट्स के साइन कराए। हर कदम पर पब्लिक डिस्क्लोजर होता है।

इन सीटों पर होना है उपचुनाव

उपचुनाव असम की पांच विधानसभा सीटों, बिहार की 4 सीटों, छत्तीसगढ़ की एक सीट, गुजरात की एक, कर्नाटक की 3, केरल की तीन, मध्य प्रदेश की दो सीटों, महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट और मेघालय की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। साथ ही पंजाब की चार विधानसभा सीटों, राजस्थान की सात, सिक्किम की दो, उत्तर प्रदेश की नौ, उत्तराखंड की एक और पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा।

यह होगा पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग ने 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के शेड्यूल का भी एलान किया है। 47 विधानसभा सीटों और केरल की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन की शुरुआत 18 अक्तूबर से होगा। वहीं उत्तराखंड की एक विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट पर 22 अक्तूबर 2024 को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन की शुरुआत पहले चरण के लिए 25 अक्तूबर 2024 को और दूसरे चरण के लिए 29 अक्तूबर से होगी। उम्मीदवार पहले चरण के लिए 30 अक्तूबर को नामांकन वापस ले सकते हैं और दूसरे चरण के लिए यह तारीख 4 नवंबर है। उपचुनाव के पहले चरण का मतदान 13 नवंबर 2024 को और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। उपचुनाव के नतीजे भी दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

यूपी में 9 सीटों पर होना है उपचुनाव

यूपी उपचुनाव को लेकर आज चुनाव आयोग ने तारीख का एलान किया। उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। बता दें कि प्रदेश की 10 सीटों पर उपचुनाव होने थे लेकिन कोर्ट में दायर याचिका की वजह से मिल्कीपुर में उपचुनाव की तारीख का एलान नहीं किया गया है। यूपी के साथ ही पंजाब उपचुनाव और महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा की चुनावी तारीखों का भी एलान किया गया।

इन सीटों पर है यूपी में उपचुनाव

यूपी में नौ विधानसभा सीटों करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) पर उपचुनाव होने हैं। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर