गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

राजधानी दिल्ली से पेंशन बहाली के लिए जंतर मंतर पर गरजें कर्मचारी

None 2023-12-11 19:48:19
राजधानी दिल्ली से पेंशन बहाली के लिए जंतर मंतर पर गरजें कर्मचारी

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में कई लाख कर्मचारियों का दुख दहलाने वाला हैं किस तरह से अपने हक के लिए सरकार के सामने झुके पड़े हैं।

लेकिन सरकार उनके हक को देने में अभी तक फैसला नही ले रही है जिस तरह से सभी अधिकारी अपनी ईमानदारी से ड्यूटी का कर्तव्य निभाते उसको देखते हुए भी सरकार कोई फैसला नहीं ले रही है।

 क्या देश के प्रधान सेवक कहलाने वाले देश की जनता की धड़कन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी  को कर्मचारियों की आवाज और उनकी हक की लड़ाई नही नजर आ रही हैं इतने समय से कर रहे संघर्ष डॉक्टर्स मंजीत सिंह पटेल और भारत के सभी राज्यों के कर्मचारियों का संघर्ष प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी जी को कब नजर आएगा देश के प्रधान सेवक से अपने हक को मांग रहे लेकिन सरकार कोई फैसला लेने को तैयार नही है आखिर कब आएगा।

 वो दिन जो देश को अपनी सेवा देने वालो के हक में फैसला आएगा। सभी कर्मचारियों को उम्मीद हैं देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी पर जरूर कर्मचारियों के दुख को अपना समझेंगै और उनके हक में ऐतिहासिक फैसला लेंगे। 

सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर आज जंतर मंतर पर नेशनल मिशन फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम भारत के बैनर तले हजारों कर्मचारियों ने धरना दिया। धरने में केंद्र सरकार के सीएजी, ऑडिट, एम्स, रेलवे, शिक्षा, स्वास्थ्य, नर्सेज, पैरामिलिट्री, डिफेंस, बीएमएचआरसी, दिल्ली विश्व विद्यालय, इग्नू आदि से सैकड़ों कर्मचारियों के साथ साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, पंजाब से हजारों कर्मचारियों ने शिरकत की। आंदोलन को नेशनल मिशन फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम भारत के बैनर तले किया गया और इसे पेंशन जयघोष महारैली का नाम दिया गया।

 पेंशन जयघोष महारैली का नेतृत्व ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉयज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मंजीत सिंह पटेल ने की। 

https://youtu.be/m7ifBF_auHA?si=ZkTsj6CjaMNAcbTi

रैली को संबोधित करते हुए पटेल ने कहा कि अगर कर्मचारियों को सरकार ने लोकसभा चुनाव तक गारंटीड पेंशन बहाल नहीं की तो अगले वर्ष नई सरकार के शपथ ग्रहण पर संसद का घेराव किया जाएगा। रैली में उत्तर प्रदेश से कई बड़े नेता रामलाल यादव, क्रांति सिंह, क्रांति सिंह, प्रदीप सरल, डा. प्रदीप, जेपी पांडे, बसंतलाल गौतम, पद्मनाभ, सैयद शारिक आदि शामिल हुए। रामलाल यादव ने कहा कि जल्दी ही पुरानी पेंशन बहाली के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी में बड़ा आंदोलन करेंगे। 

 फ़ेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव सुधीर रूप  के साथ महाराष्ट्र से मोहम्मद जुल्फिकार अहमद इग्नू से संजीव वर्मा एम्स से बंटी कुमार चंडीगढ़ पीजीआई नेता सत्यवीर ठाकुर और मजनिक मध्य प्रदेश से जनक रावत भोपाल से शशिकांत शर्मा पंजाब से अमरदीप कौर नागालैंड से महुआ हिमाचल से लड चौहान आदि शामिल हुए फेडरेशन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन पूरे भारत के एनपीएस कर्मचारियों की संस्था है जो एनपीएस कर्मचारियों के हितों के लिए तत्पर है और वह जब तक एक देश एक संविधान की तर्ज पर एक देश एक पेंशन की अवधारणा को पूरा नहीं कर लेती तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

 फेडरेशन की दिल्ली टीम से अमित पांडे, राजेश भाटी, चाणिका, टीकम यादव, सुधीर शर्मा दिलीप, बसंत पुरण, श्याम, प्रदीप, समरेंद्र, अलका राणा, दिनेश प्रजापति, अतुल पांडे, विजय तिवारी, श्याम सुंदर, इकबाल कासिम, तरुणा शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, विष्णु गुप्ता, लोकेश वर्मा, मनीष सांखला, डॉक्टर संजीव कुमार, रविंद्र कठेरिया, गौरव वट्स, अनीश गुप्ता, राजेंद्र ओला, मिथिलेश, मनीष कुमार, इरफान अली खान, आदि मौजूद रहे। 

डिफेंस के नेता और संस्था के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद जुल्फिकार अहमद ने कहा कि भारत सरकार ने एक तरफ तो आर्म्ड फोर्सज को पुरानी पेंशन में रखा है और दूसरी तरफ इसी मंत्रालय के पैरामिलिट्री और ऑर्डिनेंस के कर्मचारियों को एनपीएस में रखकर उनका शोषण कर रही है।

 आखिर एक देश में एक ही मंत्रालय में दो अलग-अलग प्रावधान को डिफेंस कर्मचारी कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं। कर्मचारियों का कहना था कि जंतर मंतर पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर यह साल की अंतिम रैली है। यदि सरकार ने गारंटीड पुरानी पेंशन बहाली का जल्द फैसला नहीं लिया तो फेडरेशन 2024 में सरकार का स्वागत संसद घेराव से करेगी।

National Mission for Old Pension Scheme India,All India NPS Employees Federation,pension restoration,Dr. Manjit Singh Patel, National President of All India NPS Employees Federation

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर