गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

ईरान के मिसाइल प्रोग्राम पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों की समाप्ति

None • 2023-10-19 10:16:23
ईरान के मिसाइल प्रोग्राम पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों की समाप्ति

तेहरान । ईरान ने बुधवार को मिसाइल-संबंधी गतिविधियों पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को ‘बिना शर्त’ समाप्त करने की पुष्टि की, जबकि अमेरिका (America) ने उसी दिन ईरान की मिसाइल और ड्रोन कार्यक्रम पर नए प्रतिबंध लगा दिए।

ईरान के विदेश मंत्रालय (Iran's Foreign Ministry) ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान में कहा, “वर्षों पर पहले मिसाइल गतिविधियों और प्रासंगिक सेवाओं तथा प्रौद्योगिकियों के आदान-प्रदान को लेकर यूएनएससी द्वारा कुछ ईरानी व्यक्तियों और संस्थाओं की संपत्तियों की जब्ती और वित्तीय प्रतिबंधों सहित ईरान विरोधी प्रतिबंधों को आज बिना शर्त हटा लिया गया।”

बयान में कहा गया है कि ईरान की रक्षा बातचीत और सहयोग पर प्रतिबंध या पाबंदी लगाने का लक्ष्य रखने वाली कोई भी कार्रवाई अब संयुक्त राष्ट्र के प्रावधानों का उल्लंघन होगा क्योंकि यूएनएससी संकल्प 2231 के तहत ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों को समाप्त कर दिया है। अमेरिका ने हालाँकि उसी दिन यह संकेत देने के लिए कई कदम उठाए कि ईरान का मिसाइल कार्यक्रम पर पाबंदी यूएनएससी द्वारा प्रतिबंधों की समाप्ति के बाद भी जारी रहेगा।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

अमेरिका ने बुधवार को ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन कार्यक्रमों से कथित संबंधों को लेकर निजी व्यक्तियों और फर्मों के एक समूह पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की। इसके अलावा, मंगलवार को अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान में यूरोपीय परिषद ने कहा कि उसने ‘ईरान पर यूरोपीय संघ के अप्रसार शासन के तहत प्रतिबंधात्मक उपायों को बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का फैसला किया है।’

इसमें कहा गया है, "परिषद ने मूल्यांकन किया कि संक्रमण दिवस (18 अक्टूबर, 2023) पर इन प्रतिबंधों को हटाने से परहेज करने के वैध कारण हैं, जैसा कि मूल रूप से संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) के तहत अनुमान लगाया गया था।"

उधर, ईरानी विदेश मंत्रालय (Iranian Foreign Ministry) के प्रवक्ता नासिर कनानी (Nasir Kanani) ने यूरोपीय परिषद (European Council) के फैसले को "एकतरफा, अवैध और राजनीतिक रूप से अनुचित" बताया। उल्लेखनीय है कि ईरान ने जुलाई 2015 में विश्व शक्तियों के साथ एक परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसे औपचारिक रूप से जेसीपीओए के रूप में जाना जाता है। इसमें ईरान पर लगे प्रतिबंधों को हटाने के बदले में इसके परमाणु कार्यक्रम पर कुछ प्रतिबंध लगाने पर सहमति हुई। । अमेरिका हालाँकि मई 2018 में समझौते से खुद को अलग कर लिया और ईरान पर अपने एकतरफा प्रतिबंध फिर से लगा दिए।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर